फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol: पुलिस को चैलेंज दे रहे चोर, बाइक चोरों की तलाश में जुटे पुलिसकर्मी की मोटरसाइकिल ही उठा ले गए शातिर

Sun, 07 Jan 2024 09:57 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

अब पीड़ित पुलिसकर्मी इस बात से परेशान हैं कि वह अपनी  फ़रियाद किसे सुनाएं। थाने में सूचना देने के बाद भी बहरहाल अब तक मामला दर्ज नहीं हो सका है।
विज्ञापन
पुलिस की बाइक ले गए चोर। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के ब्योहारी थाना क्षेत्र मे चोरों के हौंसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि बाइक चोरी के प्रकरण की जांच पड़ताल कर रहे एक पुलिसकर्मी की बाइक भी चोरों ने उनके घर के बाहर से गायब कर दी। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार प्रभाकर पटेल पिता राम दास पटेल 38 निवासी बड़का टोला ब्योहारी मोटर साइकिल लाल कलर की सुपर स्प्लेंडर गत 29 दिसम्बर को घर के सामने से किसी चोर ने उठा ली। उसकी शिकायत फरियादी ने ब्योहारी थाना में दर्ज कराई थी। 

उक्त मोटर साइकिल चोरी के मामले की जांच पड़ताल की जिम्मेदारी थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक जीवन लाल कर रहे हैं। शायद चोरों को यह बात बुरी लगी और उन्होंने पुलिस को चैलेंज देते हुए विवेचनाधिकारी के घर के बहार खड़ी उनकी बजाज पल्शर बाइक ही गायब कर दी। अब पीड़ित पुलिसकर्मी इस बात से परेशान हैं कि वह अपनी  फ़रियाद किसे सुनाएं। थाने में सूचना देने के बाद भी बहरहाल अब तक मामला दर्ज नहीं हो सका है। अब दो बाइक को खोजने का बोझ पुलिस के ऊपर आ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें