फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol: कोदो की रोटी खाकर एक ही परिवार के पांच लोग हुए बीमार, जिला अस्पताल में चल रहा उपचार

Sun, 07 Jan 2024 03:01 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

Shahdol: आदिवासी वर्ग का मुख्य भोजन कोदो की रोटी खाकर शहडोल जिले में एक ही परिवार के पांच लोग बीमार होकर अस्पताल पहुंच गए। इन सभी लोगों का डॉक्टरों की तरफ से इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन
एक ही परिवार के 5 लोग हुए बीमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के गोहपारू ब्लाक अंतर्गत ग्राम कुदरी भररी में एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने शनिवार की शाम कोदो की रोटी बनाकर टमाटर की चटनी के साथ सेवन किया था, इसके एक घण्टे बाद ही सभी लोगों को उल्टियां होने लगी। बताया जा रहा है कि परिजन शाम को ही सभी को लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे। जिन्हें भर्ती कराकर उपचार शुरू किया गया। उपचार के बाद सभी की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

विज्ञापन


हालत में हो रहा सुधार
जानकारी के अनुसार 80 वर्षीय भिन्नसरिया सिंह गोंड, बेटा राजभान सिंह, पत्नी प्रेमवती सिंह, बेटी रोशनी (19) और आरती (17) ने भी रोटी खाई थी। जिन सभी की हालत खराब होने लगी। राजभान सिंह को मेडिकल कॉलेज में, जबकि चार अन्य को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जिला चिकित्सालय के चिकित्सक डॉक्टर भूपेंद्र सिंह सेंगर ने बताया कि अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों की हालत खतरे से बाहर है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें