फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: फिर चटका किराना दुकान का ताला, हजारों रुपये की चोरी, हर दिन शहर में हो रही चोरी की घटनाएं

Sat, 08 Feb 2025 03:05 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

पुलिस ने बताया कि राम प्रकाश द्विवेदी की बोचरो गांव में एक किराना दुकान है। दुकान के गेट पर लगे ताले को तोड़कर चोर अंदर घुसे और नगद रुपए के साथ किराना का सामान लेकर फरार हो गए। केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
ब्यौहारी के बोचरो में चोरी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले में हर दिन दुकान और घरों का ताला तोड़कर चोरी की वारदात हो रही है। इन चोरों को पकड़ने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। अब फिर एक किराना दुकान का ताला तोड़कर हजारों रुपये की चोरी हो गई है। घटना जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के बोचरो गांव की है। दो दिन पहले सिंहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में स्थित किराना दुकान में सेंध मारकर लाखों रुपए की चोरी हुई थी। इसके एक दिन पहले ही बुढार थाना क्षेत्र में रिटायर्ड कोलरी कर्मचारियों के घर लाखों रुपए की चोरी की गई थी। 

विज्ञापन


दरअसल, शहडोल जिले में हर दिन चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। कभी दुकान तो कभी घरों का ताला तोड़कर चोर बेखौफ तरीके से वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ब्यौहारी थाना क्षेत्र के बोचरो गांव में फिर एक दुकान का ताला तोड़कर हजारों रुपए की चोरी हो गई है। शिकायतकर्ता राम प्रकाश द्विवेदी ने बताया कि वह दुकान बंद कर बीती शाम अपने घर चले गए थे। जब सुबह लौटे तो दुकान के बाहर लगा ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो सामान नहीं था। इसके बाद उन्होंने चोरी की जानकारी पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि राम प्रकाश द्विवेदी की बोचरो गांव में एक किराना दुकान है। दुकान के गेट पर लगे ताले को तोड़कर चोर अंदर घुसे और नगद रुपए के साथ किराना सामान लेकर फरार हो गए। करीब 50 हजार रुपए का माल चोरी हुआ है। 
विज्ञापन


बता दें कि बीते दिनों सिंहपुर थाना क्षेत्र में स्थित एक किराना दुकान में सेंध मारकर चोर अंदर घुसे और लाखों रुपए का सामान और नगद रुपए लेकर फरार हो गए थे। बुढार थाना क्षेत्र में रिटायर्ड कोलरी कर्मचारियों के घर लाखों रुपए की चोरी हुई थी। पुलिस के अनुसार, यह चोरी लगभग 5 लाख रुपए से अधिक की थी। बीते दिनों हुई इस चोरी के बाद पुलिस ने मौके पर डॉग स्क्वायड को भी बुलवाया था, लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी अब तक पुलिस ने चोरों को पकड़ने में कोई सफलता हासिल नहीं की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें