फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये की चोरी, पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच

Sat, 06 Jul 2024 05:29 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

ब्यौहारी थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया कि जमोड़ी गांव में एक घर से 5 तोला सोना और करीब 20 हजार रुपयों की चोरी हुई है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
चोरों ने घर के बाहर लाकर फेंका सूटकेस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले  के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के जमोड़ी गांव में घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी की घटना सामने आई है। शनिवार सुबह परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पुष्पेंद्र सिंह के घर जमोड़ी में यह चोरी की वारदात हुई है। बीती रात परिवार के लोग घर के दूसरे कमरे में सो रहे थे। इस दौरान चोर उस कमरे में घुसे जहां नगदी और सोने चांदी के जेवरात रखे हुए थे। इसके बाद उन्होंने ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जिस सूटकेस में सोने चांदी के जेवरात और नगदी रुपए रखे थे, चोर उसे उठाकर घर से बाहर खेत में ले गए और फिर कीमती माल लेकर फरार हो गए।

सुबह परिवार के लोग उठे तो देखा कि घर का दरवाजा खुला हुआ है और ताला टूटा है। बाहर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था और सूटकेस भी खेत में पड़ा मिला, जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। ब्यौहारी थाना प्रभारी अरुण पांडे अपनी टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे और मामले की पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार 5 तोला सोना और लगभग 20 हजार रुपयों की चोरी हुई है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें