कांबिंग गश्त के दौरान शहडोल पुलिस ने करीब 100 बदमाशों और असामाजिक तत्वों को चैक किया गया। साथ ही विभिन्न प्रकरणों में वांछित 220 वारंटों को तामील कराया गया। जिसमें 50 स्थाई और 170 गिरफ्तारी समेत कई जमानती वारंट शामिल रहे।
शहडोल जिले में रात भर 400 खाकी वर्दीधारी जिले भर के थाना क्षेत्रों की गलियों में बदमाशों को तलाश करते रहे। एक-एक गली में खाकी वर्दीधारियों ने जाकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
दरअसल, शहर में अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण के लिए पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश व पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक की अगुवाई में जिले में शनिवार रविवार की रात से सुबह तक सभी राजपत्रित अधिकारी और थाना प्रभारियों समेत करीब 400 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों ने सभी थाना क्षेत्रों में कांबिंग गश्त की। इस दौरान गुंडे, बदमाशों और असामाजिक तत्वों की निगरानी और धरपकड़ की गई।
कार्रवाई के दौरान शहडोल पुलिस ने करीब 100 बदमाशों और असामाजिक तत्वों को चैक किया गया। साथ ही विभिन्न प्रकरणों में वांछित 220 वारंटों को तामील कराया गया। जिसमें 50 स्थाई और 170 गिरफ्तारी समेत कई जमानती वारंट भी तामील करवाए गए। साथ ही क्षेत्र के अपराधिक प्रवृत्ति के 24 जिलाबदर बदमाशों सहित कई गुंडे/बदमाशों को भी चेक किया गया। कांबिंग गश्त के दौरान पकड़े गए अपराधियों और वारंटियों के खिलार्फ कार्रवाई की जा रही है।