मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना के द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में अपराधों की रोकथाम और अपराधियों पर नकेल कसने के निर्देश दिए हैं। इसके चलते शनिवार रात को बुरहानपुर जिले में नाइट कांबिग ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान वारंटियों और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी देवेंद्र पाटीदार ने भी सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए थे। सभी थानों में स्थायी वारंटियों, गिरफ्तारी वारंटियों, फरार अपराधियो और इनामी बदमाशों के साथ ही अन्य वांछित अपराधियों को पकड़ने की कार्रवाई की। ।
महानिरीक्षक इंदौर जोन (ग्रामीण) अनुराग एवं उप पुलिस महानिरीक्षक निमाड़ रेंज खरगोन अतुल सिंह के निर्देश पर चलाए गए नाइट कांबिग ऑपरेशन की कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर देवेंद्र कुमार पाटीदार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश, नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल, एसडीओपी नेपानगर निर्भय सिंह के मार्गदर्शन में अपराधियों/वारंटीयों की धरपकड़ और सघन चैकिंग की गई। जिले के आठ थाना क्षेत्र कोतवाली, शिकारपुरा, लालबाग, गणपतिनाका, नेपानगर, खकनार, शाहपुर, निंबोला में नाइट कांबिंग ऑपरेशन चलाया। यह कांबिंग ऑपरेशन रात 10 बजे से शुरू होकर सुबह 5.30 बजे तक चला, जिसमे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में हर थाने में 5-5 टीमें बनाई गई थीं
29 स्थाई और 102 गिरफ्तारी वारंट हुए तामील
नाइड कांबिंग गश्त में थाना प्रभारियों और पुलिस बल द्वारा स्थाई व गिरफ्तारी वारंटों की तामिली, गुंडे-बदमाशों, जिलाबदर, जेल रिहाई वाले आरोपियों की सघन चेकिंग की गई। सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में करीब 6 घंटे चली कांबिंग गश्त में कोतवाली ने 4, शिकारपुरा ने 5, लालबाग ने 8, गणपति नाका 2, नेपानगर ने 2, खकनार ने 6 और शाहपुर ने 2 समेत कुल 29 स्थाई वारंट तामील किए। कोतवाली ने 10, शिकारपुरा ने 16, लालबाग ने 15, गणपति नाका 9, नेपानगर ने 2, खकनार ने 36, शाहपुर ने 10, निंबोला ने 4 समेत कुल 102 गिरफ्तारी वारंट तामील किए।
85 निगरानी बदमाशों और 174 गुंडों की हुई चैकिंग
नाइट कांबिंग ऑपरेशन में 31 जिलाबदर बदमाशों के घर जाकर चेकिंग की गई। इस दौरान 18 जेल रिहाई वाले आरोपियों की भी चेकिंग की गई। थाना खकनार पुलिस द्वारा 5000 रुपए के एक इनामी बदमाश बहादुर पिता ओंकार सिकलीगर निवासी पाचौरी को अभिरक्षा में लिया गया। पुलिस टीमों द्वारा शहर व देहात क्षेत्र के गली मोहल्लों में घूमकर गुण्डों, बदमाशों और जिलाबदर आरोपियों की उनके घरों पर जाकर चेकिंग की गई। पुलिस टीमों द्वारा प्रत्येक गुडा, बदमाश को चेतावनी भी दी गई है कि यदि वह किसी भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने चलाया नाइट कांबिंग गश्त ऑपरेशन
पुलिस ने चलाया नाइट कांबिंग गश्त ऑपरेशन