फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol Patwari Murder Case: फरार आरोपी गिरफ्तार, माफियाओं ने ट्रैक्टर से कुचलकर पटवारी को उतारा था मौत के घाट

Tue, 23 Jan 2024 09:24 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

पटवारी हत्याकांड में शामिल तीन फरार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दो महीने पहले देवलोंद थाना क्षेत्र में रेत माफियाओं ने ट्रैक्टर से कुचलकर पटवारी को मौत के घाट उतारा था।
विज्ञापन
देवलोंद थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले के देवलोंद थाना क्षेत्र में बीते साल 25 नवंबर को हुए बहुचर्चित पटवारी हत्याकांड मामले में पुलिस ने फरार तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पटवारी हत्याकांड में कुल आठ आरोपी शामिल थे, जिनमें से पहले पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि शेष चार आरोपी फरार हो गए थे। इनकी तलाश पुलिस कर रही थी।

विज्ञापन


पुलिस ने अब तीन फरार आरोपियों अनुज कोल, सोनू उर्फ नारायण सिंह और सुधांशु सिंह को गिरफ्तार किया है। वहीं, अंतिम आठवें फरार आरोपी की तलाश जारी है। विदित हो कि घटना दिनांक को जिले के देवलोंद थाना क्षेत्र के गोपालपुर में पटवारी अपने दल के साथ रेत का अवैध उत्खनन रोकने गए थे।तभी रेत माफियाओं ने पटवारी प्रसन्न सिंह बघेल को ट्रैक्टर से कुचलकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया था।

पटवारी की मौत के बाद मामला राजधानी भोपाल तक पहुंचा था। इस घटना के बाद जिला एवं पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े हुए थे। गोपालपुर सोन नदी में रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन लगातार हो रहा था, जिसको लेकर कलेक्टर के निर्देश पर पटवारी का दल तहसीलदार व एसडीएम के मौखिक आदेश पर अवैध उत्खनन रोकने 25 नवंबर को गए थे। जहां रेत माफियाओं ने उन्हें ट्रैक्टर से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें