फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: शहडोल में उत्पात मचा रहे हैं जंगली हाथी, करोड़ों रुपये की फसल को पहुंचा नुकसान

Fri, 16 Feb 2024 01:53 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल और अनूपपुर में जंगली हाथी उत्पात मचा रहे हैं। करोड़ों रुपये की फसलों को नुकसान पहुंचा है। इससे वन विभाग और प्रशासन के अफसरों से ग्रामीण नाराज हो गए हैं।
विज्ञापन
हाथी (फाइल फोटो) - फोटो : wildlife sos
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के शहडोल और अनूपपुर में जंगली हाथी उत्पात मचा रहे हैं। घरों में तोड़फोड़ कर रहे हैं। करोड़ों की फसलों को नुकसान पहुंचा चुके हैं। इससे ग्रामीण नाराज हैं और वन विभाग व प्रशासनिक अफसरों से जल्द से जल्द स्थिति पर काबू पाने की अपील कर रहे हैं।  

विज्ञापन


कुछ दिन पहले अनूपपुर से खदेड़े जाने के बाद एक हाथी केशवाही रेंज से शहडोल की सीमा में प्रवेश कर गया। इसके बाद से वह शहडोल में ही है। इस दौरान हाथी ने एक युवक को कुचल दिया। फिर किसानों के खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचाया। ग्रामीणों के घरों को भी नुकसान पहुंचा है। गुरुवार रात गोहपारू वन परिक्षेत्र के अमझोर गांव में कई घरों में हाथी ने उत्पात मचाया और तोड़फोड़ की। हाथी के उत्पात से ग्रामीण आक्रोशित हैं। लामर एवम अमझोर गांव के आसपास ही जंगलों में इस हाथी ने कुछ दिनों से अपना डेरा जमाया है। वन विभाग के अधिकारी लगातार हाथी के मूवमेंट पर नजर बनाए हुए हैं।

एक घर में मचाई तोड़फोड़
गुरुवार रात को अमझोर गांव में हाथी ने एक घर को पूरी तरीके से तबाह कर दिया है। कई अन्य घरों को भी नुकसान पहुंचाया। इसके बाद अमझोर लामर एवं आसपास के गांव के लोग इकट्ठा हो गए और वन विभाग के खिलाफ लाम बंद हो गए। मामले की जानकारी वन अधिकारियों के साथ-साथ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को भी दी गई। वग मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाइश दी। उसके बाद जाकर मामला शांत हुआ। वन विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि जो नुकसान ग्रामीणों का हो रहा है, इसका पंचनामा तैयार कर वरिष्ठ अधिकारीयो को भेजा जा रहा है। नुकसान की रिपोर्ट तैयार की गई है। जल्द ही ग्रामीणों को मदद की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें