फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol: आर्थिक तंगी ने ली जान! भूख से तड़प रहे बच्चों की पीड़ा नहीं देख सका पिता, फांसी के फंदे पर झूला

Wed, 20 Sep 2023 01:49 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

Shahdol News: शहडोल जिले के जैतपुर में एक शख्स ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर मौत को गले लगा लिया। मृतक दो बच्चों का पिता था, लेकिन बच्चों के पालन पोषण के लिए उसके पास पैसे नहीं थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पड़ मानिया में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस आत्मघाती  कदम के पीछे परिवार की आर्थिक तंगी होना सामने आया है। जानकारी के अनुसार ग्राम पड़मनिया निवासी राजेश ढीमर पिता रामदयाल ढीमर उम्र 30 वर्ष मछली मारकर अथवा मजदूरी कर अपना व परिवार का पालन पोषण करता था। उसके परिवार में बूढ़ी मां के अलावा पत्नी व दो बच्चे थे। लेकिन परिवार के लोगों के लिए दो वक्त की रोटी का इंतजाम कर पाना उसके लिए काफी मुश्किल हो रहा था, जिससे वह काफी चिंतित रहता था।
विज्ञापन


बीते दिनों पत्नी से भी उसने अपनी इस आर्थिक तंगी का जिक्र किया था, जिस पर पत्नी ने समझाइश दी थी कि ईश्वर सब ठीक कर देगा। लेकिन चिंता के कारण उसने घर से कुछ दूर स्थित खेत के समीप एक खुली हुई झोपड़ी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पास पक्का मकान भी नहीं था। इसलिए वह पत्नी के साथ सूची में अपना जुड़वाने पंचायत भवन भी गया था, लेकिन सचिव से मुलाक़ात नहीं हो पाई थी। आर्थिक तगी के कारण परिवार के मुखिया कि इस मौत ने शासन प्रशासन के उन दावों की पोल खोलकर रख दी, जिसमें हर हाथ काम व रोजगार की बात कही जाती है। मृतक की पत्नी ने पुलिस के समक्ष दिए ब्यान में भी आर्थिक तंगी की बात कही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें