फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: शहडोल पुलिस ने 80 लाख रुपये के 400 गुम हुए मोबाइल लोगों को लौटाए, खोया फोन पाकर खिले चेहरे

Wed, 20 Sep 2023 07:35 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

Shahdol News: शहडोल पुलिस ने गणेश चतुर्थी के दिन शहरभर के करीब 400 लोगों के 80 लाख रुपये कीमत के खोए हुए फोन वापिस लौटाए। खोया फोन पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन
लोगों के खोए फोन लौटाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गणेशोत्सव के पहले दिन ही लोगों को शहडोल पुलिस ने बड़ी खुशखबरी दे दी है, 400 लोगों के गुम मोबाइलों को पुलिस ने खोज निकाला है। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में लोगों के मोबाइल फोन गुम या कही गिर गए थे, उन्हीं लोगों ने अलग-अलग थाना क्षेत्र में अपने मोबाइल  गुम हो जाने की सूचना पुलिस को दी थी, साइबर सेल टीम लगातार जिले भर में गुम मोबाइलों की पता तलाश कर रही थी, मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ एवं उत्तर प्रदेश से इन गुम हुए मोबाइलों को शहडोल पुलिस ने तलाश कर मोबाइल के सही मालिकों तक पहुंचाने का काम किया।
विज्ञापन


गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर शहडोल पुलिस ने 400 लोगों को  बड़ा उपहार दिया है। खोया फोन पाकर कई लोगों के चेहरों पर मुस्कान नजर आई है। एसपी कुमार प्रतीक के निर्देशन में गुम मोबाइल फोन की जानकारी एकत्रित कि गई, जिस पर पुलिस कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश के कई जिलों के अलावा उत्तरप्रदेश व छत्तीसगढ़ से  फोन तलाश किए हैं। गुम हुए 400 मोबाइल हैंड सेट कीमती करीब 80 लाख रुपये को रिकवर किया गया है। कलेक्ट्रेट सभागार पर कार्यक्रम में मोबाइल फोन के मालिकों को बुलाकर फोन लौटाए गए।  गुम हुए फोन वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी छा गई। लोगों ने शहडोल पुलिस को  धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें