फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर तालाब में घुसा, दो लोगों की मौके पर मौत, एक की हालत नाजुक

Sat, 23 Dec 2023 03:49 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल जिले में बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा और तालाब में घुस गया। इस दौरान दो लोगों की मौत, जबकि एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
ट्रैक्टर तालाब में घुसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल में खेत की जुताई कर लौट रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरा। ट्रैक्टर में सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई है। वहीं, एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन


बता दें कि ब्यौहारी थाना के ग्राम बिजहा गांव में खेत की जुताई कर ट्रैक्टर लौट रहा था। तभी अनियंत्रित होकर तालाब में पलट कर गिर गया, जिसमें सवार दो लोगों की मौत हुई है। थाना प्रभारी एमएल रंहडाले ने बताया, मृतक प्रमोद पटेल (38) और रामकेश पटेल (45) निवासी बिजहा की घटना स्थल पर मौत हो गई है। यशवंत पटेल (23) की हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना जैसे ही घटी स्थानीय लोग बचाव के लिए दौड़ पड़े और मामले की खबर पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी लगते ही थाना प्रभारी अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचे हैं और ट्रैक्टर के नीचे दबे हुए मृतकों के शव को निकाला। वहीं, गंभीर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार शुरू हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें