फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: एक ही परिवार की तीन लड़कियां घर से लापता, जानें क्या कहा परिजनों ने

Sat, 27 May 2023 02:11 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल जिले में जयसिंहनगर एरिया के एक घर से तीन लड़कियां लापता हो गईं। परिजनों ने थाने पहुंचकर मामला दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल में जयसिंहनगर थाना क्षेत्र से एक युवती समेत दो नाबालिग लड़कियों के लापता  होने की शिकायत परिजनों द्वारा थाने में दर्ज कराई गई है। इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक-13 थाना जयसिंहनगर कि रहने वाली लापता लड़कियों के परिजनों द्वारा थाने आकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया गया कि 26 मई को दोपहर करीब डेढ़ बजे हमारे घर की तीन लडकियां जिनकी उम्र क्रमशः 18 साल नौ महीने, 16 साल नौ महीने तथा 14 साल सात महीने हैं।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया, सभी लड़कियां घर में थी, जिसमें से युवती पति से यह बोलकर दो अन्य नाबालिगों के साथ दोपहर में घर से निकली थी कि हम तीनों लोग अपने दोस्त के घर ब्लाक टोला जयसिंहनगर में मिलने उसके घर जा रहे हैं। जो देर शाम तक घर वापस नहीं लौटीं। तब हम लोग ब्लाक टोला समेत कस्बा जयसिंहनगर बस स्टैंड में तीनों की पता तलाश किए, जिनका कहीं कोई पता नहीं चला है। 

परिजनों को ऐसी आशंका है कि उन्हें कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया है। क्यूंकि लापता एक नाबालिग के पास जो मोबाइल रखी थी, वह भी बंद आ रहा है। रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध धारा-363 भादवि का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें