फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: PPE कीट पहनकर बजाई ताली और जताया विरोध, नर्सिंग ऑफिसर्स की हड़ताल जारी

Fri, 14 Jul 2023 10:53 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

Shahdol News: शहडोल जिले में शुक्रवार को नर्सिंग ऑफिसर्स ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। सभी ऑफिसर्स ने पीपीई कीट पहनकर ताली बजाई और विरोध जताया। बता दें कि नर्सिंग ऑफिसर्स की हड़ताल अभी भी जारी है।
विज्ञापन
नर्सिंग ऑफिसर्स की हड़ताल जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल में अपनी दस सूत्रीय मांगों को लेकर नर्सिंग ऑफिसर्स काम बंदकर हड़ताल पर डटे हुए हैं। वे अलग-अलग तरीके से विरोध प्रद्रर्शन कर आक्रोश जता रहे हैं। विरोध में शुक्रवार को पीपीई कीट पहना और ताली बजाकर विरोध प्रदर्शन करते रहे।

विज्ञापन


संभागीय अध्यक्ष रोहित सिंह ने बताया, हम सभी ने शुक्रवार को बिरसा मुंडा मेडिकल कॉलेज में अपनी मांगों को लेकर शासन और प्रशासन को यह याद दिलाए कि कठिन समय में जब कोरोना देश के कोने-कोने में फैल गया था, उस दौरान नर्सिंग ऑफिसर ने कोरोना कीट पहनकर अपने कर्तव्य का निर्वहन किया था। कठिन समय पर सरकार ने डॉक्टरों के साथ-साथ नर्सिंग ऑफिसर और हेल्थ वर्करों को करोना योद्धा माना था। उस कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने काम किया और देश से कोरोना की बीमारी को दूर भगाने में आखिरी समय तक वे मैदान पर डटे रहे।

शुक्रवार को विरोध के नए तरीके के साथ मेडिकल कॉलेज के बाहर नर्सिंग ऑफिसर्स का विरोध प्रदर्शन जारी रहा। गत 10 जुलाई से जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज के नर्सिंग ऑफिसर्स पूर्ण काम बंद कर धरने पर बैठे हुए हैं। नर्सिंग ऑफिसर्स की हड़ताल के कारण मरीजों को काफी परेशानी हो रही है। जिला अध्यक्ष मेरिना दास के साथ सभी नर्सिंग ऑफिसर्स विरोध में शामिल हुए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिला अस्पताल के भी नर्सिंग ऑफिसर हड़ताल कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें