फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol: अश्लील फोटो-वीडियो से किया ब्लैकमेल, 40 हजार ऐंठे, शादी के लिए बना रहा था दबाव

Sat, 27 May 2023 07:07 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

मध्यप्रदेश के शहडोल में किरायेदार ने युवती के अश्लील फोटो-वीडियो बना लिए। वायरल करने की धमकी देकर उससे 40 हजार रुपये ऐंठे। इसके बाद वह शादी के लिए दबाव बनाने लगा। मामला सामने आने पर पुलिस ने सिरफिरे को गिरफ्तार कर लिया है। 
 
विज्ञापन
शहडोल अमलाई थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर में किराये से रहने वाले युवक ने एक युवती के अश्लील फोटो-वीडियो बना लिए। इसके बाद वह उसे ब्लैकमेल करने लगा। फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने 40 हजार रुपये भी ले लिए। युवती को लगातार एक साल से युवक ब्लैकमेल कर रहा था। शादी करने का दबाव भी बना रहा था। जब युवती से सहन नहीं हुआ तो उसने परिजनों को सबकुछ बता दिया। शिकायत अमलाई पुलिस से की है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध छेड़छाड़, आईटी एक्ट एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


अमलाई थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने आरोप लगाया कि उसके ही मकान में रहने वाले किरायेदार 32 वर्षीय सिरफिरे युवक ने एक साल पहले गर्दन पर चाकू अड़ाकर अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए थे। उस समय वह नाबालिग थी। फिर फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा थआ। वह युवती पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। पिछले एक साल से यह सिलसिला जारी था। सिरफिरे युवक ने फोटो और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर युवती से 40 हजार रुपये भी ऐंठ लिए। युवती ने परिजनों के साथ अमलाई थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 386, आईटी एक्ट व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें