पीएम मोदी के दौरे से पहले रिहर्सल
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को शहडोल जिले के लालपुर और पकरिया में आ रहे हैं। पीएम मोदी पहले 27 जून को शहडोल जिले के दौरे पर आने वाले थे, लेकिन भारी बारिश के चलते उनका दौरा रद्द हो गया था। अब शनिवार को पीएम के दौरे को लेकर खास तैयारियां की जा रही हैं। पीएम मोदी के आने के पहले सेना ने हेलीपैड में अपना चौपर उतारकर रिहर्सल की। सेना ने जबलपुर से उड़ान भरकर लालपुर हेलीपैड पर अपने विशेष चौपर को उतारकर हेलीपैड का जायजा लिया है। सेना के अधिकारियों ने चौपर को हेलीपैड नंबर 1 से लेकर 4 तक कई बार उड़ाया और हेलीपैड में उतारा है। पीएम मोदी के शनिवार को होने वाले दौरे की सभी तैयारियां प्रशासन ने पूरी कर ली हैं।
सुरक्षा के लिहाज से एसपीजी कार्यक्रम स्थल के चप्पे चप्पे की जांच पड़ताल कर रहीं है। ताकि पीएम की सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक न होने पाए। इसी कड़ी में लालपुर हवाई अड्डे में सेना के चौपर विमान को उतारा गया। ऐसा कई बार हुआ ज़ब सेना का चौपर नीचे हवाई पट्टी में उतरा और फिर हवा में उड़ गया। यह भी पीएम की सुरक्षा का एक हिस्सा था। क्योंकि विशेष विमान से जबलपुर आने के बाद फिर प्रधानमंत्री विशेष हेलीकॉप्टर से एक जुलाई को इसी लालपुर हवाई पट्टी में उतरेंगे। यह हवाई पट्टी कितनी उपयुक्त है, इस बात को लेकर प्रधान मंत्री के आगमन से पूर्व सेना के चौपर को लालपुर हवाई पट्टी में उतारा गया।