शहडोल में आरोपी के घऱ चला बुलडोजर।
- फोटो : अमर उजाला
शहडोल जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र में 10 फरवरी को पहले एक 65 वर्षीय वृद्धा की घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी। प्रथमदृष्टया अज्ञात आरोपी पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने और जांच के बाद पुलिस ने दुष्कर्म की धाराएं बढ़ाई थी। जांच में पुलिस को पता चला कि महिला की हत्या से पहले उसके साथ दुराचार भी हुआ था।
इस वारदात को जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कनाड़ीखुर्द के पुष्पराज सिंह नामक युवक ने अंजाम दिया था। इसका बाद आज शुक्रवार को आरोपी पुष्पराज सिंह का तीन कमरे का मकान प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में बुलडोजर से जमींदोज किया गया। है। इससे पहले भी जिले में दुष्कर्म के आरोपियों के मकान धराशायी किए गए हैं।