फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: रेत माफिया बेखौफ, बीच नदी से रेत चोरी करने का वीडियो बनाकर कर दिया वायरल, पुलिस ने की कार्रवाई

Sun, 30 Mar 2025 05:42 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल जिले में रेत माफिया बेखौफ होकर नदियों से अवैध उत्खनन और परिवहन कर रहे हैं। ब्यौहारी पुलिस ने एक ट्रैक्टर जब्त कर दो आरोपियों पर केस दर्ज किया। जैतपुर क्षेत्र में रेत चोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड हुआ, लेकिन पुलिस पहुंचने से पहले माफिया फरार हो गए। 
विज्ञापन
बीच नदी में खड़ा ट्रैक्टर, रेत भरते लोग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले में रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में रेत माफिया बेखौफ होकर नदियों से रेत का अवैध खनन कर परिवहन कर रहे हैं। एक रेत माफिया ने तो नदी से रेत चोरी करने की एक रील बना कर सोशल मीडिया में अपलोड कर दी। जब मामला पुलिस के पास पहुंचा तो उसने अपने सोशल साइट से उस वीडियो को डिलीट कर दिया। हालांकि पुलिस ने रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन करते एक ट्रैक्टर को ब्यौहारी पुलिस ने जब्त कर दो लोगो के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ब्यौहारी थाना क्षेत्र के बेडरा समधिन नदी से रेत का अवैध खनन कर परिवहन करने की खबर पुलिस को मिली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक ट्रैक्टर को मौके से जब्त किया। इसमें रेत का अवैध परिवहन किया जा रहा था। पुलिस को देखकर चालक ट्रैक्टर छोड़कर भागने लगा, तभी पुलिस ने दौड़ लगा दी और आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी चालक अमर सिंह एवं वाहन मालिक सुनील यादव पर खनिज अधिनियम एवं अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। रेत से भरे ट्रैक्टर को जब्त किया गया है।

ये भी पढ़ें- सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार, भाई के सामने ही नाबालिग से की थी हैवानियत
विज्ञापन


बेखौफ हुए माफिया
नदी में रेत चोरी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में अपलोड करने का भी मामला प्रकाश में आया है। यह मामला जैतपुर थाना क्षेत्र के मंटोलिया गांव में स्थित कुंनुक नदी का है। सोशल मीडिया में एक वीडियो अपलोड किया गया, जिसमें नदी के बीचो-बीच एक ट्रैक्टर खड़ा हुआ है। इसमें कुछ मजदूरों के दौरा रेत ट्रैक्टर ट्राली में भारी जा रही है। सोशल साइड में अपलोड करने वाला शख्स अरुण कुमार साहू है। वीडियो सोशल मीडिया में रील बनाकर डाला गया। इसके बाद जैतपुर पुलिस को इसकी भनक लगी, पुलिस ने वीडियो की जांच करने के लिए मौके पर टीम को भेजा तो यह वीडियो मंटोलिया कुंनुक नदी का है।

मंटोलिया के ग्रामीणों का कहना है कि यहां दिन रात रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन अरुण कुमार साहू एवं दो अन्य लोग मिलकर कर रहे हैं। पुलिस जब मौके पर पहुंचती, उसके पहले ही ये लोग ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पति से झगड़कर बहू कुएं में कूदी, लोगों ने बचाया, दूसरे दिन ससुर ने लगा लिया फंदा, जानें मामला

जैतपुर थाना प्रभारी रामकुमार गायकवाड़ ने बताया कि एक युवक ने सोशल साइड में रेत चोरी का वीडियो अपलोड किया था। हमें जब जानकारी मिली तो हमने टीम को मौके पर भेजा था, लेकिन मौके पर कोई वाहन नहीं मिला। पुलिस के पहुंचने के पहले ही ट्रैक्टर लेकर माफिया भाग गए थे। ऐसी लगातार शिकायतें आ रही हैं कि कुंनुक नदी से रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा है। हम कार्रवाई करेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें