फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: मऊ टोल प्लाजा के पास सड़क हादसा, बाइक सवार ने मौके पर तोड़ा दम; घर लौट रहा था

Tue, 07 Jul 2026 10:44 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में मऊ टोल प्लाजा के पास सड़क किनारे खड़े हाइवा से बाइक टकराने पर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने हाईवा किया जब्त।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में सोमवार रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा मऊ टोल प्लाजा के पास उस समय हुआ, जब युवक की बाइक सड़क किनारे खड़े एक हाइवा वाहन से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही ब्यौहारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अमित पाल (पिता स्व. दशरथ पाल), निवासी झिरिया वार्ड क्रमांक-5, थाना देवलोंद के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक अमित पाल सोमवार रात ब्यौहारी से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रीवा मार्ग स्थित मऊ टोल प्लाजा के समीप सड़क किनारे खड़े हाइवा वाहन से उसकी बाइक सामने से टकरा गई। हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे के संबंध में मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Congress: दिग्विजय की पटवारी से दूरी और उमंग से नजदीकी से कांग्रेस में नए समीकरण? सवालों में पार्टी की एकजुटता

सभी पहलुओं की जांच की जा रही- पुलिस
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मरचुरी में रखवा दिया है। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


ब्यौहारी पुलिस का कहना है कि हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। सड़क किनारे खड़े वाहन की स्थिति, दुर्घटना के समय की परिस्थितियां और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस हादसे ने एक बार फिर सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों से होने वाले खतरे को उजागर कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें