फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: चैत्र नवरात्रि में राम जानकी मंदिर में तोड़फोड़, ग्रामीणों में आक्रोश; आरोपी पर मामला दर्ज

Sun, 22 Mar 2026 05:27 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

चैत्र नवरात्रि के दौरान अमलाई थाना क्षेत्र के बटूरा गांव में मंदिर में तोड़फोड़ कर भगवान राम की प्रतिमा खंडित कर दी गई। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज हुआ, ग्रामीणों ने विरोध किया। पुलिस ने स्थिति संभालते हुए जांच शुरू की और जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन
मूर्ति क्षतिग्रस्त होने के बाद गांव में तैनात पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चैत्र नवरात्रि जैसे पावन पर्व के दौरान अमलाई थाना क्षेत्र के ग्राम बटूरा स्थित राम जानकी मंदिर में तोड़फोड़ की घटना सामने आई है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया और ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गांव के ही रहने वाले दीपनारायण वासुदेव उर्फ नानलल्ली ने मंदिर में घुसकर भगवान राम की प्रतिमा को तोड़ दिया और मंदिर परिसर में तोड़फोड़ कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी सिरफिरे किस्म का व्यक्ति है, जिसने अचानक मंदिर पहुंचकर प्रतिमा को खंडित कर दिया। घटना रविवार तड़के की बताई जा रही है, जब लोगों को इसकी जानकारी मिली तो बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

ये भी पढ़ें- फरसा बाबा की मौत पर बागेश्वर महाराज भी भड़के, बोले- दोषियों को फांसी पर लटकाया जाए
विज्ञापन


मंदिर में तोड़फोड़ और धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने की खबर फैलते ही गांव के लोग आक्रोशित हो गए और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे। घटना की सूचना मिलते ही अमलाई पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घटना के बाद मौके पर दर्जनों लोग एकत्र हो गए थे और विरोध करते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। पुलिस ने लोगों को समझाइश देकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने इस मामले की शिकायत अमलाई थाने में दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी दीपनारायण वासुदेव के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी भूपेंद्रमणि पांडे का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी और पूरे मामले की जांच की जा रही है। ग्राम बटूरा के उप सरपंच दामोदर वासुदेव ने बताया कि इस घटना से गांव के लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है और आरोपी पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और गांव में स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें