फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: शासकीय राशि 4.35 लाख रुपये के गबन का आरोपी डाकपाल गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

Tue, 03 Jun 2025 10:55 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

जांच में सामने आया कि आरोपी ने 4.35 लाख रुपये की नकदी स्वयं के उपयोग में खर्च की थी। शिकायत उपसंभागीय निरीक्षक मनीष कुमार उपाध्याय द्वारा दर्ज कराई गई थी। औचक निरीक्षण के दौरान राशि की अनियमितता उजागर हुई।
विज्ञापन
पुलिस घेरे में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लाखों की सरकारी राशि के गबन के आरोप में जांच उपरान्त ब्यौहारी पुलिस ने आरोपी गोपिका प्रसाद द्विवेदी डाकपाल शाखा डाकघर टिहकी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी डाकपाल पिछले 37 वर्ष से उक्त डाकघर में पदस्थ था। इस सम्बन्ध में पुलिस ने बताया कि मनीष कुमार उपाध्याय पिता हरगोविन्द उपाध्याय उम्र 36 वर्ष उपसंभागीय निरीक्षक डाक घर बांधवगढ़ उपसंभाग मुख्यालय मानपुर जिला उमरिया द्वारा गत माह सात मई को लिखित रिपोर्ट थाना ब्यौहारी मे दर्ज करायी गई थी।
विज्ञापन


शिकायत में कहा गया था कि आरोपी गोपिका प्रसाद द्विवेदी शाखा डाकपाल शाखा डाकघर टिहकी लेख कार्यालय के पद पर दिनांक 12 नवम्बर सन 1988 से कार्यरत है। परिक्षेत्रिय कार्यालय जबलपुर की ओर से गठित निरीक्षण टीम के सदस्य अमित पटेल उपसंभागीय निरीक्षक डाकघर नैनपुर द्वारा दिनांक 28 अगस्त 2021 को शाखा डाकघर टिहकी का औचक निरीक्षण किया गया था। इस दौरान दस्तावेजो की जांच पड़ताल की गई तो शाखा डाकघर टिहकी के दैनिक लेखा में दिनांक 28 अगस्त 2021 को 4 लाख 35 हजार 1 सौ 93 रुपये नकद राशि शेष होना दर्ज था। जब शाखा डाकपाल आरोपी गोपिका प्रसाद द्विवेदी के द्वारा शाखा डाकघर टिहकी के लेखा रजिस्टर के अनुसार नकदी रकम सत्यापन हेतु प्रस्तुत करने को निर्देशित किया गया तो वह गोल मोल जवाब निरीक्षण टीम के अधिकारियों के समक्ष देने लगे।

ये भी पढ़ें- धारदार हथियार से मारा था राजा को, परिजन शव लेकर इंदौर रवाना
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वयं किया राशि का उपयोग
जांच में पता चला कि उक्त राशि स्वयं के उपयोग में खर्च कर की गई है और उनके द्वारा विभागीय नियमों की अनदेखी कर पोस्ट आफिस की उक्त लाखों की शासकीय राशि का गबन किया गया है। इस पर डाकपाल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय से जेल वारंट बनने पर आरोपी को जेल दाखिल किया गया है। उक्त आरोपी की गिरफ्तारी थाना प्रभारी ब्यौहारी निरीक्षक अरूण कुमार पाण्डेय के नेतृत्व मे उनिरीक्षक बीके तिवारी, आरक्षक संजीव शुक्ला एव गंगासागर गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें