फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहडोल में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर कड़ा एक्शन: तीन दिन में वसूले 78,600, आठ अक्टूबर तक चलेगा अभियान

Thu, 01 Oct 2026 11:15 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर यातायात पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। तीन दिन में बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले और सीट बेल्ट नहीं लगाने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई कर 78,600 रुपये का समन शुल्क वसूला गया है।
विज्ञापन
जागरूक करती यातयात पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में यातायात पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार अग्रवाल के निर्देश पर 28 से 30 सितंबर तक यातायात पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए वाहन चालकों से समन शुल्क वसूला। साथ ही लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया गया।

विज्ञापन


यातायात प्रभारी अमित विश्वकर्मा ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर पूरे प्रदेश में 28 सितंबर से 8 अक्टूबर तक विशेष यातायात अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग, शराब के नशे में वाहन चलाने और बिना बीमा के वाहन चलाने जैसे मामलों में कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने बताया कि तीन दिनों के दौरान बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले 73 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई और इनसे 21 हजार 900 रुपये समन शुल्क वसूला गया। वहीं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का इस्तेमाल नहीं करने वाले 35 वाहन चालकों पर भी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


इसके अलावा ओवरलोड वाहन, नशे में वाहन चलाने और बिना बीमा के सड़क पर वाहन दौड़ाने के मामलों में भी कार्रवाई की गई। इस विशेष अभियान के दौरान विभिन्न यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से कुल 78 हजार 600 रुपये का समन शुल्क वसूला गया।

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी का बालाघाट दौरा आज: जागला गांव में मृत आदिवासी बच्चों के परिजनों से करेंगे मुलाकात,जानें कार्यक्रम 

वाहन चालकों को दिलाई जा रही शपथ
यातायात पुलिस की ओर से कार्रवाई के साथ-साथ जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। शहर और जिले के अलग-अलग स्थानों पर वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी जा रही है। लोगों को हेलमेट पहनकर बाइक चलाने, कार में सीट बेल्ट लगाने और नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने के लिए समझाया जा रहा है। वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलाई जा रही है।
विज्ञापन


यातायात प्रभारी ने बताया कि विशेष अभियान 8 अक्टूबर तक जारी रहेगा। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के साथ लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति लगातार जागरूक किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि पुलिस से बचने के लिए नहीं बल्कि अपनी सुरक्षा के लिए यातयात नियम का पालन करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें