फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol: सुनसान जंगल में मदद के लिए फरिश्ता बनकर पहुंची पुलिस, लखनऊ से छत्तीसगढ़ जाते समय गाड़ी हो गई थी खराब

Sat, 27 Jul 2024 03:27 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

सुनसान जंगल में एक परिवार का वाहन खराब हो गया, जिसके बाद उन्होंने पुलिस की डायल हंड्रेड से मदद मांगी। कुछ मिनट के भीतर ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और मदद की।
विज्ञापन
मदद करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के लखनऊ से छत्तीसगढ़ के कोरबा जा रहे एक परिवार के लिए उस समय मुसीबत खड़ी हो गई, जब वह शहडोल जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र से गुजर रहे थे। इस दौरान सिंहपुर के आगे सूनसान जंगल में रात के लगभग तीन बजे अचानक उनकी गाड़ी खराब हो गई।

विज्ञापन


बता दें कि गाड़ी चालू करने की काफी कोशिश की गई, लेकिन वह स्टार्ट नहीं हुई। आधी रात और घने जंगल के बीच उन्हें डर का भी एहसास हो रहा था कि कहीं उनके साथ कोई अनहोनी न हो जाए। इसके बाद परिवार के मुखिया विकास दुबे ने रात में मदद के लिए अपने कई परिचितों को उत्तर प्रदेश में फोन लगाया। लेकिन किसी से ऐसी लिंक नहीं मिल पाई, जो मीलों दूर मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में उनकी मदद कर सके।

इसके बाद किसी परिचित ने बताया कि मध्यप्रदेश पुलिस की डायल 100 सेवा लोगों के मदद के चलती है। इसके बाद शुक्ला ने डायल 100 में काल कर अपनी परेशानी साझा की। लोकेशन के हिसाब से फिर सिंहपुर थाना क्षेत्र की डायल 100 तक इसका पॉइंट आया। उसके बाद तुरंत बिना देरी किए ड्यूटी में तैनात सहायक उप निरीक्षक महेन्द्र सिंह व पायलट कमलकांत मिश्रा मौके पर रवाना हो गए।
विज्ञापन


पुलिस वहां देखते ही मिली राहत
जैसे ही पीड़ित परिवार को सूनसान जंगल में पुलिस का वाहन आता दिखाई दिया। उन्होंने राहत की सांस ली। इसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने बिना देरी किए बिगड़े वाहन को सुरक्षित स्थान पर खड़ा कराते हुए परिवार के लिए एक किराए के वाहन की व्यवस्था कराई। उसके बाद मध्यप्रदेश पुलिस और मौके पहुंचे पुलिसकर्मियों को ह्रदय से साधुवाद देते हुए परिवार के लोग कोरबा के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें