फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: कांग्रेस नेता की अगरबत्ती फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का नुकसान, पहले भी हो चुका है हादसा

Sat, 27 Jul 2024 03:12 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित एक अगरबत्ती फैक्ट्री से आगजनी की खबर आई है। फैक्ट्री में शुक्रवार-शनिवार की रात आग लग गई। ये फैक्ट्री मध्यप्रदेश कांग्रेस के सीनियर नेता गोविंद गोयल की है।
विज्ञापन
घटना स्थल पर खड़ी दमकल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल में बैरसिया रोड स्थित लांबाखेड़ा में बनी कांग्रेस नेता गोविंद गोयल की अगरबत्ती की फैक्टरी में देर रात अचानक आग लग गई। आग लगने की खबर लगते ही मौके पर पहुंची गांधीनगर, छोला, कबाड़खाना और फतेहगढ़ फायर स्टेशन की दमकलों ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


बता दें कि घटना रात तीन बजे की होना बताई जा रही है। आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। नगर निगम के फायर फाइटर पंकज यादव ने बताया कि फैक्टरी में कुछ टूव्हीलर्स भी रखे थे, जो आग की चपेट में आने से बच गए। आग से कोई जनहानि नहीं हुई है। आग कैसे लगी, यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। लांबाखेड़ा इलाके में कांग्रेस के सीनियर नेता गोयल की पूजा-पाठ नाम से अगरबत्ती की फैक्टरी है। आग की वजह से खासा नुकसान होने की बात भी सामने आ रही है। आग की सूचना के बाद में ईंटखेड़ी पुलिस भी मौके पर पहुंची। इसी फैक्ट्री में पहले आग लग चुकी है। करीब छह घंटे की कोशिश के बाद आग पर काबू पाया जा सका है। आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान होने की बात सामने आई है।

पहले भी फैक्ट्री में हो चुकी आगजनी
कांग्रेस नेता की फैक्ट्री में इससे पहले भी कई बार आगजनी की घटना हो चुकी है, लेकिन उस समय भी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। उस दौरान आग लगने की वजह बिजली का शॉर्ट सर्किट होना बताया गया गया था। हालांकि, इस बार आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें