फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी: शहडोल में अवैध रेत परिवहन पर पुलिस की कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त; चालक और दो अन्य पर केस

Tue, 24 Nov 2026 04:29 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए देवलोंद और अमलाई थाना क्षेत्रों से रेत लदी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त की हैं। देवलोंद में चालक फरार हो गया, जबकि अमलाई मामले में दो लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
रेत लोड ट्रैक्टर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले में रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार अग्रवाल के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत देवलोंद और अमलाई थाना क्षेत्रों में पुलिस ने रेत से लदी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त की हैं। दोनों मामलों में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

देवलोंद थाना प्रभारी जिया उल हक ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि बुढ़वा के झिरिया रोड पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में रेत लोड कर अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने रेत से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर चालक और वाहन मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल चालक की पहचान नहीं हो सकी है। थाना प्रभारी के अनुसार, जांच के बाद चालक और वाहन मालिक की जानकारी सामने आएगी।

विज्ञापन


पढे़ं: गन्ने के दाम को लेकर किसानों का डेरा, 600 रुपये भाव और 50 रुपये बोनस की मांग; सरकार के फैसले का इंतजार

वहीं, अमलाई थाना क्षेत्र के अमरा डंडी तिराहे पर भी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पांडे ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने रेत से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है। इस मामले में विजय साहू और राजू सिंह नट के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिलेभर में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। ब्यौहारी क्षेत्र में भी पिछले दिनों रेत लोड वाहनों को जब्त किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें