फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: खेत में रोती बिलखती मिली नवजात, घटना की जांच में जुटी पुलिस

Sat, 03 Feb 2024 10:31 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

Shahdol: शहडोल में किसी कलयुगी मां ने कोख से बच्ची को जन्म देने के बाद उसे खुले आसमान के नीचे खेत में ले जाकर छोड़ दिया। नौ माह तक उसे अपने गर्भ में रखने वाली उस निर्दयी मां को जरा सा भी मासूम पर रहम नहीं आया।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के खैरहा थाना अंतर्गत अर्झुला गांव में एक घटना सामने आई है। जहां एक खेत में नवजात बच्ची रोटी बिलखती पड़ी हुई मिली। उसे देखकर ऐसा आभास हो रहा है कि संभवतः उसने दो चार दिन पहले ही जन्म लिया होगा।

विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच में जुटी
इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना खैरहा थाना प्रभारी दिलीप सिंह को दी। सूचना मिलते ही उन्होंने अपना स्टाफ भेज कर एवं एम्बुलेंस की मदद से बच्ची को वहां से जिला चिकित्सालय भिजवाया। यहां नवजात को एसएनसीयू वार्ड में भर्ती किया गया है। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही हैं। फिलहाल अभी तक पुलिस को यह नहीं पता चल सका है कि उक्त नवजात को आखिर कौन यहां छोड़कर गया है। पुलिस मामले कि जांच पड़ताल मे जुट गयी हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें