फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: नहाते समय बांध में डूबा 32 वर्षीय युवक, 12 घंटे बाद शव को निकाला जा सका बाहर

Fri, 07 Jul 2023 03:38 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

मध्य प्रदेश के शहडोल में बांध में नहाने गया 32 वर्षीय युवक पानी में डूब गया। बांध में पानी अधिक होने से लाश निकालने में 12 घंटे का समय लग गया। 
 
विज्ञापन
शहडोल में बांध में डूबने से एक युवक की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांध में नहाना 32 वर्षीय युवक को महंगा पड़ गया नहाते वक्त वह गहरे पानी में चला गया जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। बांध में पानी अधिक होने की वजह से शव को निकालने के लिए काफी मशक्कत की गई। एसडीआरएफ टीम ने 12 घंटे के ऑपरेशन के बाद शव को बाहर निकाल लिया है।

विज्ञापन


बुद्धसेन पाव, 32 वर्ष, निवासी कंठी टोला, घर से कुछ दूरी पर स्थित कर्रावन बांध में नहाने गया था। नहाते-नहाते वह गहरे पानी में चला गया। इससे वह डूब गया और उसकी मौत हो गई।  आसपास खड़े लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन पानी अधिक होने से उसे नहीं बचा सके। जैतपुर थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि बुद्धसेन पाव घर के नजदीक ही बांध में नहाने गया था। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को निकालने का प्रयास किया। बांध में पानी अधिक था। इस वजह से एसडीआरएफ टीम की मदद ली गई। एसडीआरएफ टीम ने 12 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला है। पुलिस ने मामले पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें