फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: चुनावी समर में बज रहा शुभ मुहूर्त के नामांकन का डंका; जीत के लिए BJP-कांग्रेस ने झोंकी ताकत

Wed, 25 Oct 2023 01:37 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

Assembly Election 2023: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत के लिए अब बीजेपी और कांग्रेस प्रत्याशी शुभ मुहूर्त में नामांकन करने का विकल्प अपना रहे हैं। इसी के तहत आज भी जैतपुर और जयसिंहनगर सीट से भाजपा उम्मीदवार शुभ मुहूर्त वाला नामांकन दाखिल करने जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचने वाले हैं।
विज्ञापन
MP Election 2023 - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में विधान सभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी द्वारा टिकट दिए जाने के बाद अब उम्मीदवार चुनाव प्रक्रिया की तैयारी में जुट गए हैं। इसकी शुरुआत नामांकन के साथ की जा रही है। वहीं, शहडोल में उम्मीदवार ज्योतिष के अनुसार शुभ मुहूर्त में फॉर्म भरने में जीत के लिए ज्यादा विश्वास कर रहे हैं। दो दिन पहले ब्यौहारी सीट से भाजपा विधायक और प्रत्याशी शरद कोल शुभ मुहूर्त वाला नामांकन दाखिल कर चुके हैं।

विज्ञापन


वहीं, जैतपुर और जयसिंहनगर सीट से भाजपा उम्मीदवार जयसिंह मरावी और मनीषा सिंह आज 25 अक्टूबर को शुभ मुहूर्त वाला नामांकन दाखिल करने जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचने वाले हैं। दोनों उम्मीदवारों ने बताया कि यह शुभ मुहूर्त वाला फॉर्म है। पार्टी गाइड लाइन के अनुसार निर्देश के अनुरूप आगामी दिनों में नामांकन फॉर्म दाखिल किया  जाएगा।

कल से कांग्रेस उम्मीदवार भी भरेंगे नामांकन
भाजपा के बाद कल 26 को जयसिंहनगर से कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र मरावी तो वहीं जैतपुर से कांग्रेस उम्मीदवार उमा धुर्वे 27 अक्टूबर को अपना होना दाखिल करेंगे। कांग्रेस की ओर से भी उम्मीदवार जीत के लिए शुभ मुहूर्त में पर्चा दाखिल करने में पीछे नहीं हैं।
विज्ञापन


पंडित और ज्योतिष दे रहे जीत का भरोसा
भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों को पंडित और ज्योतिष अपने-अपने गणित के अनुसार जीत का भरोसा दिला रहे हैं। इसी कारण दावेदार अपने-अपने पंडित और ज्योतिष के अनुसार तय तिथि में आकर शुभ मुहूर्त वाला नामांकन दाखिल कर रहे हैं। ताकि उनकी जीत सुनिश्चित हो सके।

30 को सब आएंगे एक साथ
भाजपा के जिला महामंत्री संतोष लोहानी ने बताया कि 30 अक्टूबर को भाजपा के तीनों उम्मीदवार पार्टी की गाइड लाइन के अनुसार लाव-लश्कर के साथ पर्चा दाखिल करने आएंगे। वहीं, कांग्रेस के जिला कार्यवाहक अध्यक्ष अजय अवस्थी के अनुसार 30 अक्टूबर को ही कांग्रेस के भी तीनों उम्मीदवार पार्टी की गाइड लाइन के अनुसार अपने दमखम के साथ नामांकन दाखिल करेंगे। इसके साथ ही चुनावी शोर गुल शुरू हो जाएगा। इस बार जहां भाजपा अपना किला बचाए रखने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। वहीं, कांग्रेस ने सत्ता में वापसी के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें