फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: रावण दहन देखकर आ रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत, बाइक बेकाबू होने से हुई दुर्घटना

Wed, 25 Oct 2023 12:43 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

Shahdol News: रावण दहन देखकर लौट रहे दो युवकों की  सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों युवक बाइक से घर लौट रहे थे इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे का शिकार बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रावण दहन देखकर वापस घर लौट रहे दो युवकों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है। घटना मंगलवार रात की है। पुल से नीचे बाइक गिर जाने की वजह से घटना हुई। सुबह जब राहगीरों ने दोनों शवों को देखा तो घटना की जानकारी बुढ़ार पुलिस को दी, पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


बुढ़ार पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों युवक बुढ़ार थाना क्षेत्र के देवरी नंबर एक पथरी टोला निवासी हैं, दोनों युवक बाइक पर सवार होकर भाटिया रावण दहन देखने गए थे, वहां से वापस बीती रात वह अपने घर आ रहे थे। तभी बुढ़ार थाना क्षेत्र के देवदहा नाले के पास बाइक अनियंत्रित हो गई, और डिवाइडर से टकराते हुए पुल से नीचे गिर गई। जिसकी वजह से दोनों युवकों की मौत हो गई है।  

घटना बीती रात की है। वह मार्ग कम चलता है, जिसकी वजह से पुल के नीचे बाइक व दोनों शव पड़े थे, लेकिन घटना की जानकारी सुबह पुलिस को लगी। पुलिस ने बताया कि जब सुबह राहगीर वहां से गुजरे तो घटना देख मामले की खबर पुलिस को दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मृतक नारायण सिंह पिता भारत सिंह उम्र 30  वर्ष एवम तेजभान सिंह पिता जगदीश सिंह उम्र 25 वर्ष की इस घटना में मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें