फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: बाइक से अवैध शराब की तस्करी कर रहा युवक गिरफ्तार, 80 हजार की शराब जब्त

Thu, 30 May 2024 03:52 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

पुलिस ने बताया कि आरोपी की के पास से 62 लीटर अवैध शराब जब्त की है, जिसमें देसी और अंग्रेजी शराब शामिल है। इस अवैध शराब की कीमत 80 हजार रुपये से अधिक है। पुलिस ने आरोपी के बताए अनुसार शराब पहुंचाने के लिए कहने वाले पर भी प्रकरण दर्ज किया है।
 
विज्ञापन
जब्त की गई अवैध शराब। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले की अमलाई पुलिस ने बाइक से बिक्री के लिए ले जाई जा रही अवैध देसी और अंग्रेजी शराब ले जाते एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की है। आरोपी ने पूछताछ में अपने एक अन्य सहयोगी का नाम भी बताया है, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आरोपी की के पास से 62 लीटर अवैध शराब जब्त की है, जिसमें देसी और अंग्रेजी शराब शामिल है। इस अवैध शराब की कीमत 80 हजार रुपये से अधिक है। पुलिस ने आरोपी के बताए अनुसार शराब पहुंचाने के लिए कहने वाले पर भी प्रकरण दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार अमलाई पुलिस को सूचना मिली थी कि बकहो तरफ से एक व्यक्ति बड़ी मात्रा में अवैध शराब बिक्री करने के लिए शहडोल की तरफ ले जा रहा है। सूचना पर अमलाई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कमलेश सिंह गोंड 32 वर्ष निवासी श्यामडीह कला थाना सोहागपुर के कब्जे से 250 पाव देशी मदिरा प्लेन शराब और अंग्रेजी शराब 95 पाव कुल 62 लीटर अवैध शराब जब्त की। साथ ही एक मोटर साइकिल कीमती 80 हजार को भी जब्त किया है। आरोपी कमलेश सिंह गोंड ने पूछताछ में बताया कि मुकेश त्रिपाठी निवासी घरौला मोहल्ला शहडोल ने उसे शराब बकहो साबो रास्ते से घरौला मोहल्ल पहुंचाने के लिए कहा था। मामले में आरोपी मुकेश त्रिपाठी की संलिप्तता पाए जाने से पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें