फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol: सोशल मीडिया पर नाबालिग से की दोस्ती, प्रेम जाल में फंसाकर किया दुष्कर्म, आरोपी युवक गिरफ्तार

Fri, 02 Jun 2023 03:31 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

सोशल मीडिया से दोस्ती कर युवक ने नाबालिग को अपने प्यार के जाल में फंसाया और उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
बुढार थाना - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के बुढार थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है, छत्तीसगढ़ का रहने वाला युवक धीरेंद्र पनिका ने 17 वर्षीय नाबालिग को अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आरोपी युवक धीरेंद्र पनिका छत्तीसगढ़ का रहने वाला है, फेसबुक के माध्यम से नाबालिग से दोस्ती की और उसे अपने प्रेम जाल में फंसाकर सुनसान स्कूल में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

पुलिस का कहना है कि नाबालिग अपने घर से शाम को निकली थी और वह रात भर घर नहीं लौटी। उसकी तलाश लगातार परिजन कर रहे थे। सुबह नाबालिक घर पहुंची पूरी घटना की जानकारी दी। उसके बाद परिजन पुलिस के पास पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी के विरुद्ध पुलिस ने दुष्कर्म पास्को एक्ट व अन्य धाराओं पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक छत्तीसगढ़ का रहने वाला है। फेसबुक के माध्यम से नाबालिग से पहले दोस्ती की और उसे अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ गलत किया। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। जिले में इन दिनों नाबालिगों के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आ रहा है। एक माह के भीतर ही कई मामले सामने आ चुके हैं, नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटना रुकने का नाम नहीं ले रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें