फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: रेत डंप कर लौट रहे हाइवा ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत, दो घायल

Sun, 26 May 2024 02:22 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत के बाद लोगों ने जाम लगा दिया। ब्यौहारी थाना प्रभारी मोहन पड़वार ने बताया की लोगों से बातचीत की जा रही है। जाम लगने वाले लोगों की मांग है कि मृतक के परिवार को मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
लोगों ने बाइक चोरों को पीटा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले के ब्योहारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्योहारी-मानपुर मुख्य मार्ग में ग्राम चरकवाह के पास रविवार सुबह रेत डंप कर लौट रहे एक तेज रफ़्तार हाइवा ने बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठी महिला और आठ वर्षीय बच्ची घायल हो गई। महिला का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। घटना से आक्रोषित ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। हादसा सुबह करीब आठ बजे हुआ।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ब्योहारी थाना क्षेत्र के ग्राम बनचाचर गांव से राजेश चौधरी अपनी बहन नानबाई और आठ वर्षीय भांजी के साथ बाइक से घर जा रहा था। इसी दौरान ग्राम चरकवाह में स्थित सहकार ग्लोबल कंपनी रेत डंपिंग यार्ड में रेत डंप कर लौट रहे तेज रफ़्तार हाइवा ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में राजेश की मौत हो गई है, जबकि पीछे बैठी महिला और बच्ची घायल हो गई। इनमें से महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हाइवा की रफ़्तार का अंदाज इस बात से भी लगाया जा सकता है कि टक्कर के बाद बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे और लोगों के प्रदर्शन की सूचना पर ब्योहारी पपौंध और देवलोंद थाना का बल समेत प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पांच घंटे चले चक्काजाम को लोगों से बातचीत कर खुलवाया गया। आक्रोशित लोग मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें