फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: तेज रफ्तार बाइक और ऑटो की टक्कर, एक व्यक्ति की मौत, दो की हालत गंभीर

Sat, 21 Sep 2024 12:37 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

सोहागपुर थाना क्षेत्र के बघेल ढाबा के पास एक तेज रफ्तार बाइक  शहडोल से बुढार की ओर जा रही थी। जिसकी सामने से आ रहे ऑटो से टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त बाइक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले में तेज रफ्तार बाइक ऑटो से टकरा गई, हादसे में ऑटो में सवार एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बीती रात सोहागपुर थाना क्षेत्र के एनएच-43 पर हुआ। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को मेडिकल अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


जानकरी के अनुसार सोहागपुर थाना क्षेत्र के बघेल ढाबा के पास एक तेज रफ्तार बाइक  शहडोल से बुढार की ओर जा रही थी। जिसकी सामने से आ रहे ऑटो से टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो चालक और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बाइक चालक की हालत भी नाजुक बताई जा रही है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस के साथ 108 एंबुलेंस को सूचना दी।

थाना प्रभारी सोहागपुर, भूपेंद्र मणि पांडे, ने बताया कि सूचना मिलते ही डायल 100 और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान ऑटो में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि ऑटो चालक और बाइक चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें