फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: तीन ट्रकों में पौने दो करोड़ रुपये का कोयला जब्त, अवैध रूप से हो रहा था परिवहन

Tue, 30 May 2023 01:25 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

मध्यप्रदेश के शहडोल में तीन ट्रक समेत पौने दो करोड़ रुपये मूल्य का कोयला जब्त किया गया है। गोहपारू थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। इस कोयले का अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था। 
 
विज्ञापन
शहडोल में कोयले का अवैध परिवहन करते ट्रकों को पकड़ा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले के गोहपारू थाना पुलिस ने अवैध रूप से कोयले का परिवहन करते हुए तीन ट्रकों को जब्त किया है। ट्रक समेत जब्त कोयले की कुल कीमत लगभग एक करोड़ 80 लाख रुपये बताई जा रही हैं। 

विज्ञापन


थाना गोहपारू पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी थी कि ट्रक क्रमांक एमपी18 एच/7988, सीजी 15 डीएन/9299 तथा ट्रक क्रमांक सीजी 15डीवी/8499, के चालकों ने ट्रक में अवैध कोयला लोड किया और शहडोल की ओर परिवहन किया जा रहा है। पुलिस ने गोहपारू फॉरेस्ट बैरियर के पास नाकाबंदी की। उक्त तीनों ट्रको को रोका गया। चालकों से कोयला खनिज के संबंध मे वैध रायल्टी मांगी गई तो उन्होंने जो कागज दिखाए, उनकी वैधता समाप्त हो चुकी थी। इससे उक्त तीनों ट्रकों मे लोड कोयला खनिज अवैध पाया गया। ट्रक ड्राइवर्स एवं वाहन मालिकों के खिलाफ अपराध आईपीसी की धारा  379, 414 एवं खनिज अधिनियम की धारा 21/4 के तहत कार्रवाई की गई। ट्रकों को कोयले के साथ जब्त किया गया। 

चालक समेत वाहन मालिकों पर मामला दर्ज  
थाना प्रभारी उपनिरीक्षक सुभाष दुबे ने बताया कि जिनके खिलाफ केस दर्ज हुआ है, उनमें अमर सिंह गोंड निवासी कटनी, विवेक खंडेलवाल निवासी धनपुरी थाना, शिवनारायण राम निवासी पलामू (झारखंड), शकील अहमद निवासी अम्बिकापुर (छग), विनय पासवान निवासी औरगांबाद (बिहार) शामिल हैं। 
विज्ञापन


पुराने मामले खंगाल रही है पुलिस
अब पुलिस यह पता लगा रही है कि कहीं उक्त टीपी नंबर पर पहले कहीं कोयले का परिवहन हुआ है या नहीं। फिर उसी टीपी पर अवैध रूप से कोयले का परिवहन किया जा रहा था? सोहागपुर क्षेत्र की खदानों से ट्रकों मे फर्जी नंबर प्लेट लगाकर अवैध रूप से कोयला परिवहन करने का मामला सामने आया है। उसके बाद कालरी कर्मचारियों समेत कुछ ट्रांसपोटर्स के खिलाफ जालसाजी का मामला दर्ज हुआ था। पुलिस कालरी प्रबंधन से भी जानकारी लेगी।  
विज्ञापन

 


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें