फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: शहडोल में बस ने मारी ऑटो को टक्कर, महिला की मौत, दो को आई गंभीर चोटें

सार

शहडोल में बस ने ऑटो को टक्कर मार दी। ऑटो में सवार एक महिला की मौत हो गई। वहीं, दो अन्य को गंभीर चोटें आई हैं। ऑटो बाणसागर जा रहा था।  
विज्ञापन
शहडोल में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले के जयसिंहनगर व खन्नौधी के बीच रविवार शाम हुए सडक़ हादसे में ऑटो सवार महिला की मौत हो गई। दो बच्चों को गंभीर चोट आई हैं। उन्हें अस्पताल में  भर्ती किया गया है।

विज्ञापन


गोहपारू थाना पुलिस ने बताया कि पुनिया बाई पति रामबहोर, 40 वर्ष, निवासी मझौली, ऑटो क्रमांक एमपी-18आर-3750 में सवार होकर बाणसागर जा रही थी। महिला के दो बच्चे भी साथ थे। शाम करीब चार बजे खन्नौधी बरहा के समीप रीवा की ओर से आ रही तेज रफ्तार दीपक ट्रेवल्स की बस क्रमांक एमपी-18पी-0248 ने ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी। इससे ऑटो कई पलटी खा गई। ऑटो में सवार पुनिया बाई की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दोनों बच्चों को गंभीर चोट आई है। लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर बस को अपने कब्जे में ले लिया। आगे की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि तेज रफ्तार बस ने पीछे से टक्कर मारकर ऑटो के परखच्चे उड़ा दिए। हादसे में महिला की घटनास्थल पर मौत हो गई। दोनों घायल बच्चों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें