फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: ब्यौहारी में विस्फोट से मवेशी का जबड़ा उड़ा, दूसरे जिंदा बम को किया निष्क्रिय

सार

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में ब्यौहारी में बम विस्फोट से दहशत का माहौल रहा। मवेशी का जबड़ा चीथड़ों में तब्दील हो गया। शहडोल से बम डिस्पोजल स्क्वॉड वहां पहुंचा और दूसरे जिंदा बम को निष्क्रिय किया। पुलिस जांच में जुट गई है।  
विज्ञापन
शहडोल में बम डिस्पोजल स्क्वॉड जांच करता हुआ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के ग्राम टिहकी गाँव स्थित प्रजापपति मोहल्ला के वार्ड नंबर पांच मे उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब कचरे के ढेर के पास अचानक तेज विस्फोट हुआ। वहां मौजूद एक मवेशी के जबडे का चीथड़ा उड़ गया। घटना की जानकारी ब्योहारी थाना पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन

पुलिस ने जब विस्फोट वाले इलाके की जांच पड़ताल शुरू की तो वहां एक अन्य जिंदा बम पड़ा मिला। आनन-फ़ानन मे लोगों को वहां से दूर कर आसपास का क्षेत्र खाली कराया गया। मुख्यालय शहडोल स्थित बम डिस्पोजल स्क्वॉड को सूचना दी गई। वहां से बीडीएस टीम आई और उसने जिंदा बम को निष्क्रिय किया। यह बम जंगली सूअर को मारने के उपयोग में लाया जाता है। अब पुलिस जांच कर रही है कि चुनाव से महज तीन दिन पहले आखिर वहां बम कैसे पहुंचा? लोगों के अनुसार शायद एक जिंदा बम को वहां चर रहे मवेशी ने निगल लिया था। इसके बाद वह उसके मुंह के अंदर ही फट गया। पुलिस तहकीकात मे जुटी है। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है जांच की जा रही है। जिंदा बम को निष्क्रिय करने में गयाप्रसाद के साथ-साथ रितेश ज्ञानी, नीरज उपाध्याय, ललित एक्का, राम बाबू की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें