फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रफ्तार का कहर: शहडोल में ट्रैक्टर के पीछे घुसी बाइक, एक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर घायल

Tue, 26 Dec 2023 09:52 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां ट्रैक्टर के पीछे से बाइक घुस गई। मौके पर एक की मौत, जबकि दूसरा गंभीर घायल है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल में तेज रफ्तार बाइक ट्रैक्टर के पीछे घुस गई, जिसमें बाइक चला रहे युवक की मौके पर मौत हो गई। दूसरे युवक की हालत गंभीर बनी हुई है, घटना बरगवां 18 में हुई है।

विज्ञापन


जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि घटना बरगवा में हुई है। तेज रफ्तार बाइक आगे-आगे चल रहे ट्रैक्टर के पीछे जा घुसी, जिसमें बाइक चला रहे युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई तो दूसरा युवक गंभीर घायल हुआ है। चौकी प्रभारी आशीष झारिया ने बताया कि मृतक इतबारे लाल पाव पिता बिहारी लाल पाव उम्र 40 वर्ष निवासी झिरिया अपने एक साथी युवक के साथ बरगवा से झिरिया बाइक में सवार होकर लौट रहा था। तभी बरगवा 18 के पास आगे-आगे चल रहे ट्रैक्टर को बाइक चालक ने देखा नहीं और तेज रफ्तार बाइक ट्रैक्टर के पीछे से जा घुसी, जिसमें बाइक चला रहे युवक की मौके पर मौत हो गई। दूसरा युवक गंभीर घायल हुआ है।

राहगीरों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने घटनास्थल पहुंच घायल युवक को अस्पताल भिजवाया है तो वहीं मृतक युवक का पंचनामा तैयार कर शव को अस्पताल भिजवाया गया है। जहां पीएम होने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें