फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: बीमारी से पिता की मौत पर उसे लगा बुजुर्ग महिला ने कराया है जादू-टोना, कर दी हत्या

सार

शहडोल पुलिस ने हत्या के बाद फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। पिता की बीमारी से मौत होने के बाद से उसे शक था कि पड़ोस में रहने वाली बुजुर्ग महिला ने जादू-टोना किया है। इस वजह से उसकी हत्या कर फरार हो गए थे। 
विज्ञापन
शहडोल में बुजुर्ग महिला का हत्यारा पुलिस गिरफ्त में। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के टेटका में बीते दिनों महिला की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी राजू सिंह (35 वर्ष) ने 21 जुलाई को जादू-टोना के शक पर 70 वर्षीय शुभगिया बाई की पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। फिर मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी को टेटका के जंगल से गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार राजू सिंह के पिता काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी। आरोपी को शक था कि पड़ोस में रहने वाली शुभगिया बाई ने उसके पिता पर जादू टोना किया था। इसकी वजह से ही उसके पिता को कैंसर जैसी घातक बीमारी हो गई थी और उनकी मौत हो गई। पिता की मौत के बाद आरोपी ने शुभगिया बाई के घर जाकर लात-घूंसे से पीट-पीट कर उनकी हत्या कर दी और घटना के बाद फरार हो गया।

एनडीपीएस एक्ट मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
देवलौंद पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी ने बताया कि फरार आरोपी राम सजीवन पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार था और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने पांच हज़ार का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने बताया कि ग्राम सुखाड के कुदारी रोड हनुमान मंदिर के पास नाकाबंदी के दौरान एक कार (क्रमांक एमपी 17 सीसी 6894) की चेकिंग के दौरान गांजा मिलने पर तीन आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था। विवेचना के दौरान महफूज खान एवं रौनक हुसैन को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन तीसरा आरोपी राम सजीवन पटेल घटना के दिन से ही फरार था। अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें