बुढार में एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। अपनी बहन के यहां रहने आए मथुरा के युवक ने नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया। घटना के सात माह मामले का पता लगने पर परिजनों ने मामले की शिकायत थाने में की है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर बुढार पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ 376, पॉक्सो एक्ट की अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दुरचार के बाद गर्भवती हुई पीड़िता ने सात माह के प्रीमेच्योर बच्चे को जन्म दिया था, जिसकी तुरंत ही मौत हो गई। वहीं अब पीड़िता अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रही है। जिले के बुढार थाना क्षेत्र की रहने वाली 16 साल 6 माह की एक नाबालिग किशोरी को
मथुरा का रहने वाला प्रदीप सिंह, जोकि बुढार में अपने बहन के घर रहने आया था। यहां इस दौरान वहां 16 साल 6 माह की एक नाबालिग किशोरी महुआ बीनने गई थी। आरोपी ने 16 मई को कृषि उपज मंडी कार्यालय के पास खंडहर नुमा मकान में किशोरी के साथ दुरचार किया, जिससे नाबालिग गर्भवती हो गई। इस घटना के सात माह के बाद नाबालिग के पिता ने मामले की बुढार थाने में शिकायत की। पिता की शिकायत के आधार पर बुढार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 376, पॉक्सो एक्ट की अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी कुमार प्रतीक का कहना है कि एक नाबालिग के साथ दुरचार का मामला सामने आया है। जिस पर वैधानिक कार्रवाई करते हुए मामले की जांच की जा रही है।