फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol: चरित्र शंका में पति बना हैवान, पत्नी पर मिट्टी तेल डालकर लगा दी आग, उपचार के दौरान महिला ने तोड़ा दम

Thu, 21 Dec 2023 09:06 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शहडोल

सार

चरित्र शंका ने फिर एक महिला की जान ले ली। पति ने गुस्से में महिला पर केरोसिन डालकर आग लगा दी। 20 दिन के संघर्ष के बाद पत्नी ने दम तोड़ दिया। आरोपी पति को जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले के ब्योहारी थाना क्षेत्र के भमरहा प्रथम गांव में 20 दिन पहले पति-पत्नी का विवाद हुआ। विवाद की वजह चरित्र शंका बताई गई। नाराज पति ने पत्नी के ऊपर मिट्टी तेल डालकर आग लगा दी और मौके से फरार हो गया। जिंदगी मौत की लड़ाई लड़ते-लड़ते महिला ने रीवा के अस्पताल में 20 दिन बाद दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार भमरहा प्रथम गांव की रहने बाली महिला आशा चतुर्वेदी का अपने पति ऋषि चतुर्वेदी (38) से झगड़ा हुआ था। पति ऋषि चतुर्वेदी पत्नी आशा पर चरित्र संदेह करता था और आए दिन झगड़ा किया करता था। पुलिस ने परिजनों के जब बयान लिए तो बात सामने आई कि 1 दिसंबर को भी पति अपनी पत्नी के साथ चरित्र संदेह की बात पर झगड़ा करने लगा। बात इतनी बढ़ी कि पति ने घर में रखे डिब्बे से मिट्टी तेल निकालकर पत्नी के ऊपर डाल दिया और आग लगा दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। आस-पास के लोगों ने घर के अंदर से निकल रहे धुएं को देखा तो वे मौके पर पहुंचे और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की हालत देख ब्योहारी अस्पताल से उसे रीवा के लिए रेफर कर दिया गया। बीस दिनों बाद महिला ने दम तोड़ दिया है।

ब्योहारी थाना प्रभारी एमएल रहगंडाले का कहना है कि आरोपी पति पर घटना के बाद 307 का मामला दर्ज किया था। अब महिला की मौत हो गई है। आरोपी पति पर हत्या का मामला बढ़ाया गया है। उसे गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें