फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: तहसीलदार का बाबू और कोटवार 13 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, सिवनी छपारा में जबलपुर लोकायुक्त की कार्रवाई

Mon, 12 Dec 2022 09:47 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी

सार

जबलपुर लोकायुक्त ने सिवनी जिले में तहसीलदार के बाबू और कोटवार को 13 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। उन्होंने ये रकम नामांतरण आदेश में हुई त्रुटि सुधार करने के एवज में मांगी थी। 
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिवनी जिले के छपारा तहसील कार्यालय में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जबलपुर लोकायुक्त टीम ने तहसीलदार के बाबू व एक ग्राम कोटवार को 13 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों धर दबोचा। आरोपियों ने उक्त रिश्वत नामांतरण में हुई त्रुटि सुधार के लिए आवेदक से मांगी थी। आरोपियों ने जैसे ही आवेदक से रिश्वत की राशि अपने हाथ में ली, उसी समय लोकायुक्त ने उन्हें धरदबोचा।
विज्ञापन


लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ग्राम पंचायत गंगई रैयत तहसील छपारा जिला सिवनी रामनाथ पगारे पिता स्व. गिरधर पगारे (44) ने लिखित शिकायत दी थी कि तहसीलदार कार्यालय छपारा जिला सिवनी में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 रोहित कुमार रजक नामांतरण आदेश में हुई त्रुटि सुधार करने के एवज में 13 हजार रिश्वत की मांग रहा है। आरोपी ने आवेदक को ग्राम कोटतवार छपारा रघुनाथ डेहरिया को रिश्वत राशि देने को कहा है। जिस पर ग्राम कोटवार छपारा को 12 दिसंबर को 13 हजार की रिश्वत लेते तहसीलदार कार्यालय छपारा में पकड़ा गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें