फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Seoni News: केले न खिलाने से भड़की हथिनी, महावत को सड़क पर पटक-पटककर मार डाला

Wed, 21 Sep 2022 10:53 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी

सार

मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में एक हथिनी ने अपने महावत को सूंड से उठाकर सड़क पर पटक दिया। इसके बाद महावत को कुचल डाला। महावत की मौत हो गई। दरअसल, केले नहीं खिलाए जाने से हथिनी नाराज हो गई थी।
विज्ञापन
हथिनी ने महावत को मार डाला - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिवनी जिले में एक मादा हाथी ने महावत के केले नहीं खिलाने पर उसे पटककर कुचल दिया। सिवनी जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर बंदोल थाना क्षेत्र के राहीवाड़ा गांव में ये हादसा हुआ है। दरअसल, ट्रक ड्राइवर की तरफ से केले का गुच्छा हथिनी को खिलाने की पेशकश की गई थी। लेकिन महावत ने ऐसा करने से रोक दिया और हथिनी भड़क गई।

विज्ञापन


बंडोल थाना प्रभारी दिलीप पंचेश्वर ने बताया, महावत भरत वासुदेव (55) बीस साल से इसी हथिनी के साथ गांव-गांव जाकर लोगों से भीख मांगता था। हथिनी का नाम हीरा है। घटना के मुताबिक, फल ले जा रहे एक ट्रक चालक ने हाथी को महावत के साथ सड़क पर चलते हुए देखा। चालक ने महावत को रूकने का इशारा किया। ड्राइवर हाथी को केला खिलाना चाहता था, लेकिन महावत ने ऐसा करने से मना कर दिया।

ड्राइवर ने जैसे ही केले का एक गुच्छा हाथी को पेश किया तो महावत ने उसे रोका। महावत ने कहा, हाथी को केले मत खिलाओ। इसके बाद केले का गुच्छा देखकर हथिनी क्रोधित हो गई। हथिनी ने अपनी सूंड से महावत को उठाया, उसे सड़क पर पटक दिया। इसके बाद उसे कुचल कर मार डाला। महावत को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें