फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Today: प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की वर्षा के आसार, ग्वालियर समेत आठ जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

Wed, 21 Sep 2022 07:18 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश के की जिलों में रूक-रूककर बारिश का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल ने मंगलवार को प्रदेश के आठ जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश का मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के कई जिलों में रूक-रूककर बारिश का दौर जारी है। बीते 24 घंटों की बात करें तो प्रदेश के शहडोल संभाग के जिलों में अधिकांश स्थानों पर, रीवा संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर, नर्मदापुरम, जबलपुर, इंदौर ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर सोमवार को वर्षा दर्ज की गई। जबकि सागर, भोपाल एवं नर्मदापुरम संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई। वर्षा के आंकड़ों पर नजर डाले तो चुरहट, धरमपुरी 6, सेंधवा, महेश्वर, चितरंगी 5, शहपुरा, रामपुर सिंगरौली 4 सेमी बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल ने 20 से 23 सिंतबर कर प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश, तेज आंधी और बिजली गिरने की आशंका जताई है। मौसम विभाग की दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक अगले 24 घंटों में प्रदेश के ग्वालियर, पन्ना, सतना, जबलपुर, मंडला, छतरपुर, सिवनी, कटनी एवं भिंड जिले में तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बारिश का आशंका जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि भोपाल, जबलपुर, नर्मदापुरम, ग्वालियर, चंबल, रीवा, शहडोल एवं सागर संभाग के जिलों में तथा धार, खंडवा, खरगौन एवं बुरहानपुर जिले में गरज के साथ बिजली गिरने और चमकने की आशंका व्यक्त की है।

प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश थमने की वजह से तापमान में बढोतरी दर्ज की गई है। सोमवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान राजधानी भोपाल में 32.7 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें