फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Seoni: विश्व आदिवासी दिवस पर कांग्रेस विधायक अर्जुन सिंह का बयान, कहा- भारत को हिन्दू राष्ट्र नहीं बनने देंगे

Thu, 10 Aug 2023 07:15 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी

सार

बरघाट विधानसभा से कांग्रेस के विधायक अर्जुन सिंह काकोड़िया एक बार फिर अपने बयान के चलते सुर्खियों में हैं। हाल ही में विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर उन्होंने कहा कि भारत को हिन्दू राष्ट्र नहीं बनने देंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक अर्जुन सिंह काकोड़िया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिवनी की बरघाट विधानसभा से कांग्रेस विधायक अर्जुन सिंह काकोड़िया का विश्व आदिवासी दिवस पर भारत को हिंदू राष्ट्र बनाये जाने को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। विधायक अपने बयानों में भारत को हिन्दू राष्ट्र बनने का मुखर होकर विरोध करने के साथ ही भारत को हिन्दू राष्ट्र न बनने देने की बात कहते नजर आ आ रहे हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बुधवार को सिवनी में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रानी दुर्गावती प्रतिमा स्थल पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें बरघाट विधायक शामिल हुए थे। विधायक ने कार्यक्रम में शामिल होकर लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत आदिवासियो का देश है और वह भारत देश को हिंदू राष्ट्र नहीं बनने देंगे। विधायक के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल विधायक के इस बयान को आगमी विधानसभा चुनाव में आदिवासी समाज को साधने के लिहाज से दिए गए राजनैतिक बयान के रूप में देखा जा रहा है। विधायक के बयान पर फिलहाल किसी की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें