फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिवनी: बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में दो की मौत, 12 घायल 

Sat, 09 Apr 2022 10:59 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी

सार

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में शुक्रवार को बेमौसम बारिश से बिजली गिरने की दो अलग-अलग घटनाओं में 2 लोगों की मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सिवनी जिले में बिजली गिरने से दो की मौत। (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिवनी जिले के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को बेमौसम बारिश और गरज के साथ बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए हैं। 
विज्ञापन


जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने  शनिवार को जानकारी दी कि शाम 5 बजे से शाम 6 बजे के बीच अचानक मौसम बदल गया। अचानक हुई बेमौसम बारिश और बिजली गिरने से कई लोगों की जान चली गई, साथ ही एक संपत्ति और बिजली की लाइनों को भी नुकसान पहुंचा है। अधिकारी ने बताया कि बरघाट, धरनाखुर्द, टिकरी, साल्हेकला, अष्टा और सपापर गांवों में बिजली गिरने की घटनाएं हुईं।

साल्हेकला में कुछ लोग खेत में फसल काटने के बाद वापस लौट रहे थे, इस दौरान बिजली गिरने से दीपचंद बोपचे (58) की मौत हो गई। जिले के एक अन्य कृषि क्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोर गौरव सनोदिया की मौत हो गई। जिले में बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में करीब 12 लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। वहीं, धरनाखुर्द में एक घर और अन्य स्थान पर बिजली गिरने से विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें