फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore: शहीदगंज में सागौन लकड़ी की तस्करी; वन मंडल टीम ने एक लाख से ज्यादा का माल किया जब्त, तीन आरोपी पकड़े

Sat, 07 Oct 2023 04:57 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिहोर

सार

टीम ने कार्रवाई करते हुए ग्राम खटपुरा के पास लोडिंग वाहन को पकड़ लिया। मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
पकड़ी गई सागौन की लकड़ी। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर जिले के बुधनी वन परिक्षेत्र अंतर्गत शाहगंज के नजदीकी बीट शहीदगंज में वन मंडल की टीम ने सागौन लकड़ी की तस्करी कर रहे पिकअप वाहन को पकड़ा है। वाहन से बड़ी मात्रा में सागौन की लकड़ी जब्त की गई है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गुरुवार-शुक्रवार रात करीब तीन बजे वन विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शहीदगंज रोड पर सागौन लकड़ी की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम कार्रवाई के लिए रवाना हुई। टीम ने कार्रवाई करते हुए ग्राम खटपुरा के पास लोडिंग वाहन को पकड़ लिया। मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। कार्रवाई में वाहन से 20 नग सागौन की लकड़ी सहित पिकअप वाहन जब्त किया गया। जब्त की गई सागौन की लकड़ी सहित एक लाख पचास हजार बताई गई है।

डिप्टी रेंजर खटपुरा अवध नारायण इवनेने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में अर्जुन जाटव पिता प्रेम नारायण जाटव निवासी खटपुरा, दीपक मीना पिता छोटेराम मीना और राहुल मीना पिता नर्मदा प्रसाद मीना निवासी गादर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें