फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीहोर: नर्मदा के तेज बहाव में बहा 25 वर्षीय युवक, नारियल पकड़ने के दौरान फिसला पैर, SDRF का रेस्क्यू जारी

Wed, 02 Sep 2026 05:20 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

सीहोर के बुधनी स्थित सिंधी कैंप घाट पर 25 वर्षीय अभिषेक मांझी नर्मदा नदी के तेज बहाव में बहकर लापता हो गया। वह दोस्तों के साथ मछली पकड़ने गया था। नारियल पकड़ने के दौरान पैर फिसलने से गहरे पानी में गिरा। पुलिस और SDRF की टीम गोताखोरों व नाव से लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। 
विज्ञापन
नारियल पकड़ने की कोशिश बनी जानलेवा, SDRF ने संभाला मोर्चा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर जिले के बुधनी के सिंधी कैंप घाट पर बुधवार को नर्मदा नदी के तेज बहाव ने एक युवक को अपनी चपेट में ले लिया। मछली पकड़ने के बाद घाट से लौट रहा 25 वर्षीय अभिषेक पिता नारायणदास मांझी अचानक गहरे पानी में जा गिरा और देखते ही देखते तेज धार में लापता हो गया। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिस और SDRF ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधनी निवासी अभिषेक मांझी अपने दो दोस्तों के साथ सिंधी कैंप घाट पर नर्मदा नदी में मछली पकड़ने गया था। मछली पकड़ने के बाद तीनों वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पानी में बहकर आ रहे नारियल को देखकर अभिषेक उसे पकड़ने के लिए नदी के किनारे आगे बढ़ा। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और पैर फिसलने से वह सीधे गहरे पानी में जा गिरा।

ये भी पढ़ें- सतना में बारिश बनी आफत: तीन घंटे में 56 मिमी बरसात, सड़कें हुईं जलमग्न; भाजपा कार्यालय में घुसा पानी
विज्ञापन


तेज धार में देखते ही देखते हुआ लापता
नदी में इस समय पानी का बहाव काफी तेज बताया जा रहा है। पानी में गिरते ही अभिषेक तेज धारा की चपेट में आ गया। उसके साथ मौजूद दोस्तों ने मदद के लिए शोर मचाया, लेकिन तेज बहाव के कारण उसे बचाने का कोई मौका नहीं मिल सका। कुछ ही क्षणों में युवक पानी में दिखाई देना बंद हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF सक्रिय
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए SDRF टीम को भी तत्काल बुलाया गया। गोताखोरों और नाव की मदद से नदी में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। टीम नदी के संभावित स्थानों पर लगातार तलाशी ले रही है। बारिश और ऊपरी क्षेत्रों से लगातार पानी आने के कारण नर्मदा का जलस्तर बढ़ा हुआ है। नदी की तेज धार रेस्क्यू अभियान में सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है। इसके बावजूद SDRF के जवान और स्थानीय गोताखोर लगातार अभियान में जुटे हैं। प्रशासन की निगरानी में हर संभावित स्थान को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन


घाट पर उमड़ी भीड़, प्रशासन की नजर
हादसे की जानकारी फैलते ही सिंधी कैंप घाट पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए। पुलिस ने भीड़ को नदी के किनारे जाने से रोकते हुए सुरक्षा व्यवस्था संभाली। अधिकारियों द्वारा लोगों से तेज बहाव वाली नर्मदा में उतरने से बचने की अपील की जा रही है। एसडीओपी रवि शर्मा ने बताया कि सिंधी कैंप घाट पर अभिषेक मांझी उम्र 25 वर्ष, निवासी बुधनी, नर्मदा नदी में डूब गया है। SDRF सीहोर की टीम युवक की तलाश में जुटी हुई है और रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। प्रशासन का कहना है कि युवक की तलाश के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें