फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore: महिलाओं के साथ सपा करेगी तहसील घेराव, BPL कार्ड के लिए छह महीने से तहसीलदार के चक्कर लगा रही महिलाएं

Tue, 26 Dec 2023 04:55 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

सैकड़ों महिलाओं के साथ सपा तहसील कार्यालय का घेराव करेगी। बीपीएल कार्ड के लिए छह महीने से जहांगीरपुरा की गरीब महिलाएं तहसीलदार के चक्कर लगा रही हैं।
 
विज्ञापन
महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर के जहांगीरपुरा गांव में अनेक परिवार गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने को मजबूर हैं। गांव की महिलाएं बीते छह महीने से बीपीएल राशन कार्ड बनवाने के लिए तहसीलदार सीहोर के चक्कर काट रही हैं। महिलाएं मंगलवार को भी समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में तहसील कार्यालय पहुंची और गरीबी रेखा राशन कार्ड प्रदान करने की मांग की।

विज्ञापन


समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष इंदिरा भील ने बताया कि जहांगीरपुरा में कई वर्षो से अनेक परिवार गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे हैं। यहां के नागरिक कच्चे मकानों में रह रहे हैं, गरीब परिवारों को सरकारी राशन तक नहीं मिल रहा है। गरीबी रेखा का राशन कार्ड नहीं होने से शासन की अनेक योजनाओं का लाभ भी उक्त परिवारों को नहीं मिल रहा है।

समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष इंदिरा भील के नेतृत्व मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय और तहसील कार्यालय में इस संबंध में आवेदन भी दिया है। समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष इंदिरा भील ने कहा कि तहसील कार्यालय पहुंची महिलाओं से तहसीलदार ने मिलने से भी इनकार कर दिया। बीते छह महीने से तहसीलदार गरीब तबके की महिलाओं को इसी प्रकार परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष इंदिरा भील ने जिला प्रशासन से जहांगीरपुरा गांव में समस्या समाधान और गरीबी रेखा राशन कार्ड बनाने की लिए कैंप लगाने की मांग की है। अगर मांग पूरी नहीं की जाती है तो आगामी मंगलवार को सैकड़ों महिलाओं के साथ तहसील कार्यालय का घेराव करेंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। कलेक्ट्रेट पहुंची महिलाओं में आरती, मनीषा, यशोदा, प्यारेलाल, पुष्पा, लेखाराम, शोभा, राकेश, गुलाबबाइर्, विनोद, मानू, सिकंदर, डाली, प्रदीप, ललिता, अजय, भगवती, मनोज, रीना, नंदकिशोर, माया, योगेश, गीता, ओमप्रकाश, कामिनी, नीरज, रचना, राकेश, आरती, बंटी, रेखा, धीरज आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें