फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore: ट्रक को सामने देख कक्षा दसवीं के छात्र की बाइक का बैलेंस बिगड़ा, गिरने से आई गंभीर चोट और हो गई मौत

Fri, 09 Feb 2024 04:11 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सीहोर

सार

सीहोर में कक्षा दसवीं का छात्र ट्रक को सामने देख घबरा गया और गिर गया। गिरने से उसे गंभीर चोट आई, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर में हृदय विदारक घटना में कक्षा दसवीं के छात्र की मौत हो गई। छात्र कादमपुर से पेपर देने श्यामपुर आ रहा था। इसी दौरान हिरणखेड़ी के पास सामने से अचानक ट्रक आ गया। इस कारण छात्र की बाइक का बैलेंस बिगड़ गया और गिरने से उसकी मौत हो गई। हादसा सुबह लगभग 8.30 बजे हुआ।
विज्ञापन


बताया जाता है कि छात्र को रास्ते में गिरा देख राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद छात्र को श्यामपुर अस्पताल ले जाया गया। बता दें, लेकिन गंभीर चोट आने के कारण उसकी जान नहीं बच सकी। ज्ञात रहे कि शुक्रवार को कक्षा दसवीं का संस्कृत का पेपर था छात्र वही देने जा रहा था। पुलिस के अनुसार ग्राम आदमपुर निवासी छात्र अनुज वंशकार (15) कादमपुर से श्यामपुर आ रहा था। मामले में श्यामपुर थाना प्रभारी रामबाबू राठौर ने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें