फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore News: बिजली की अघोषित कटौती ग्रामीण त्रस्त, विद्युत केंद्र का किया घेराव, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

Fri, 25 Apr 2025 04:37 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

बिलकिसगंज सहित कई गांवों के ग्रामीणों ने विद्युत केंद्र का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि बिजली व्यवस्था नहीं सुधरी तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। बिजली कटौती से बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं बीमार हो रहे हैं
विज्ञापन
आक्रोशित ग्रामीणों ने नारेबाजी कर प्रकट किया अपना आक्रोश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कहीं रात दस बजे बिजली काटी जा रही है तो कहीं आधी रात 12 बजे बिजली गुल कर दी जाती है। इस अघोषित कटौती की कोई पूर्व सूचना क्षेत्र के लोगों को नहीं दी जाती है। एकबार गुल हुई बिजली के लौटने का भी कोई समय नहीं है। भीषण गर्मी के बीच ग्रामीण जन मच्छरों के बीच रात गुजारने को मजबूर हो रहे हैं। परेशान ग्रामीणों ने आक्रोशित होते हुए बिजली केन्द्र का घेराव कर कहा कि अब ऐसा नहीं चलेगा। व्यवस्था नहीं सुधरी को उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- प्रोफेशनल एक्सपर्ट की योग्यता के बिना बनाया गए अध्यक्ष और सदस्य, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

बिजली कंपनी के अधिकारियों की मनमानी का खामियाजा ग्रामीण क्षेत्रों के ग्रामीण उठा रहे हैं। मैदानी सब डिवीजन कार्यालयों में पदस्थ इंजीनियर मनमाने तरीके से क्षेत्र में अघोषित कटौती कर रहे हैं। बिजली कटौती को लेकर दर्जन भर गांवों के ग्रामीणों ने बिलकिसगंज विद्युत केंद्र पर भारी तादाद में पहुंचकर विद्युत कटौती के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप था कि रात की बिजली कटौती बंद की जाना चाहिए। इस दौरान वितरण केंद्र बिलकिसगंज प्रबंधक को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमें रात की बिजली कटौती बंद करने की मांग करते हुए बताया कि तीन दिनों से रात 12 से लेकर 2 बजे रात तक बिजली कटौती की जा रही है, जिसके कारण ग्रामीण जनता की नींद हराम हो गई है। ऐसी भीषण गर्मी में बिजली के अभाव में रात्रिकालीन ग्रामीण जनता, बच्चे, बुजुर्ग, महिलाओं का जीना हराम हो गया है। कई लोग भीषण गर्मी रात में लाइट न होने के कारण बीमार हो रहे। मलेरिया की बीमारी से ग्रस्त हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




बिजली कटौती के कारण ग्रामीण जनता का इतनी आक्रोशित है कि उन्होंने विद्युत मंडल सब स्टेशन बिलकिसगंज का जोरदार घेराव किया और रैली निकालते हुए जोरदार प्रदर्शन कर रात्रीकालीन की बिजली कटौती बंद करने की मांग की है। बिलकिसगंज के प्रीतम मेवाड़ा, ग्राम चंदेरी, बरखेड़ी, बड़नगर, बमुलिया, ढाबला, हीरापुर, रामाखेड़ी, उलझावन, सागोनी, कुलांस कला, शीलखेड़ा, भीलखेड़ा, खड़ी, मावलीखेड़ा, हीरापुर के ग्रामीण शामिल थे। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने बिजली कंपनी के सहायक यांत्रिकीय शिवराम पाली को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। पाली ने आश्वस्त किया कि ज्ञापन को शीघ्र शासन- प्रशासन तक भेजा जाएगा और रात की बिजली कटौती को लेकर उचित कदम उठाए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें