फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: ग्वालियर रेलवे स्टेशन के VVIP लॉन्ज में लगी भीषण आग, अधिकारियों के ऑफिस भी चपेट में आए

Fri, 25 Apr 2025 04:14 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

त्वरित कार्रवाई के चलते आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना में VIP लाउंज का लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। फिलहाल रेलवे विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहा है।
विज्ञापन
ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर भीषण आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर आग की लपटें उठने से अफरा-तफरी मच गई। आग VIP लाउंज में लगी थी। अचानक आग की लपटें उठती देख जीआरपी, आरपीएफ और रेलवे कर्मचारियों ने आग पर काबू करने की कोशिशें शुरू कर दीं। इस बीच फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी गई। घटना की सूचना मिलते ही एक के बाद एक चार फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं।
विज्ञापन




आग विकराल रूप ले पाती उससे पहले दमकल अमले ने तेजतर्रार कार्रवाई करते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है एसी में ब्लास्ट होने के बाद आग भड़की। कुछ लोगों का कहना है कि शॉर्ट सर्किट की चिंगारी फर्नीचर पर गिरने के बाद आग ने विकराल रूप लिया। हालांकि अग्निकांड की वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। गनीमत रही कि घटना के दौरान कोई यात्री VIP लाउंज में मौजूद नहीं था। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  वन विभाग के बीट गार्ड ने गायब कर दी लाखों की तार फेंसिंग, फिर खुद ही दर्ज कराई चोरी की रिपोर्ट



ये भी पढ़ें-  पाकिस्तान से आए ये लोग वापस नहीं जाएंगे, सांसद के बयान ने चौंकाया, बोले- सरकार देगी नागरिकता

निर्माणधीन रेलवे स्टेशन पर उस समय आग लगी, जब वहां सैकड़ो यात्री मौजूद थे, लेकिन गनीमत रही कि आग लगते ही यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा और तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना के बाद तत्काल फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। आग लगने की घटना में लाखों का सामान पूरी तरह से जलकर खाक हो गया है अब रेलवे विभाग इस पूरे मामले की जांच कर रहा है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें